‘पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे तो जीत जाएंगे’, असम के सीएम हिमंता ने कसा राहुल गांधी पर तंज

दिसपुर । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है।

उन्होंने कहा, “अगर राहुल गांधी पाकिस्तान में चुनाव लड़ते हैं, तो उन्हें वहां भारी जनसमर्थन मिलेगा। वो वहां जरूर चुनाव जीतेंगे। पाकिस्तान में राहुल गांधी काफी पॉपुलर हैं। अगर पाकिस्तान में चुनाव होते हैं और वह वहां खड़े होते हैं, तो वो भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। इस बात में कोई दो राय नहीं है।“

उन्होंने आगे कहा, ”पाकिस्तान में हम राहुल को नहीं हरा सकते हैं। पाकिस्तान में राहुल जरूर चुनाव जीतेंगे। पाकिस्तान जो चाहेगा, भारत में उसका उल्टा होगा।“

राहुल द्वारा दो संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने पर हिमंता ने कहा कि इनका यहां कुछ नहीं होने वाला है। इंडिया में सिर्फ मोदी की ही बल्ले-बल्ले है।

बीते दिनों पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने राहुल की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि ‘राहुल इज ऑन फायर’। उन्होंने राम मंदिर पर राहुल के बयान वाले वीडियो को रिपोस्ट करते हुए ये लिखा था।

फवाद चौधरी की इस टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। अभी भी भाजपा के नेता राहुल गांधी पर इसको लेकर निशाना साध रहे हैं।

इसी कड़ी में अब हिमंता बिस्वा शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसा है।

बता दें कि काफी माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अमेठी में जहां किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, रायबरेली में राहुल गांधी पर दांव लगाया है। रायबरेली राहुल गांधी की मां और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया ने यहां से जीत हासिल की थी, लेकिन इस साल वो राज्यसभा में पहुंच गई हैं।

राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर स्मृति ईरानी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना, इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है।

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक जनसभा को संबोधित करने के क्रम में कहा था कि अब राहुल गांधी वायनाड में चुनाव संपन्न होने के बाद किसी सुरक्षित सीट की तलाश करेंगे।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल को अमेठी से स्मृति ईरानी के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Read Next

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com