नीतीश फिर निकलेंगे यात्रा पर, शराबबंदी को लेकर महिलाओं का टटोलेंगे मन !

पटना, 5 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से एक यात्रा पर निकलने वाले हैं। संभवत: पंचायत चुनाव के बाद मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों का दौरा करेंगे और विकास कार्यों का जायजा लेंगे। कहा जा रहा है कि शराबबंदी कानून को लेकर घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस यात्रा का मुख्य मकसद विकास कार्यो को सरजमीं पर देखने के साथ लोगों से शराबबंदी कानून को लेकर उनकी इच्छा भी जानने का प्रयास करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री सत्ता में रहें हो या सत्ता से बाहर रहे हों वे राज्य की यात्रा पर निकलते रहे हैं और अपनी यात्रा का नाम भी देते रहे हैं। नीतीश अब तक न्याय यात्रा, विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विष्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा सहित अन्य यात्राओं के जरिए राज्य की राजनीति को भांपते रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए खुद कहा है कि पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद वे राज्य की यात्रा पर निकलेंगे। नीतीश की यात्रा अमूमन चंपारण से प्रारंभ होती है, लेकिन पंचायत चुनाव के बाद नीतीश की होने वाली यात्रा कहां से प्रारंभ होगी इसकी घोषणा अब तक नहीं हुई है।

वैसे, गौर से देखा जाए तो नीतीश की यात्रा का कोई न कोई मकसद होता है। इसलिए संभावित अगली यात्रा के मकसद को नकारा नहीं जा सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री इस यात्रा के दौरान शराबबंदी के खिलाफ महिलाओं को जागरूक करेंगे तथा लोगों को शराबबंदी के फायदे भी गिनायेंगे। खास कर महिलाओं को शराबबंदी को पूर्णत: सफल बनाने के लिए आगे आने का आह्वान करेंगे।

शराबबंदी को लेकर जागरूक करने के अलावा नीतीश सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ जिलावार सरकार की योजनाओं और शराबबंदी की समीक्षा करेंगे।

जदयू के एक नेता कहते हैं कि मुख्यमंत्री की यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है, इस कारण अभी इस पर बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता है। वेैसे, उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की यह कोई पहली यात्रा नहीं है। वे अक्सर राज्य के सभी जिलों में पहुंचकर स्वयं विकास कार्यों को देखते हैं और उसकी समीक्षा करते हैं।

कहा जा रहा है कि विपक्षी दल शराबबंदी कानून को लेकर लगातार नीतीश कुमार को घेर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भी इस कानून को लेकर लोगों की खासकर महिलाओं की राय जानना चाहते हैं।

माना जाता है कि नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून के पीछे सोच यही थी कि इस कानून के आने के बाद महिलाएं खुश होंगी और जदयू का का एक वोटबैंक तैयार हो जाएगा। हालांकि राज्य में शराबबंदी कानून के बाद एक तबका नाराज भी नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि ऐसी स्थिति में नीतीश सरजमीं पर खुद उतरकर वास्तविकता का पता लगाना चाह रहे हैं।

सूत्र कहते भी हैं कि हाल में शराब पीने से लोगों की हुई मौत और पुलिस द्वारा षराब के नाम पर जहां-तहां बेकार की छापेमारी से लोग सरकार से नाराज भी हैं।

एक अधिकारी बताते हैं कि मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय रणनीति बना रहा है। जल्द ही तारीख के साथ पूरे यात्रा की रूपरेखा तैयार की जायेगी और उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

नागालैंड में ‘गलत पहचान’ की वजह से करीब एक दर्जन लोगों की मौत

Read Next

ब्रॉडवे पर होगी ‘मैकबेथ’ की वापसी, शो में नजर आएंगे डेनियल क्रेग, रूथ नेग्गा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com