नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी कि कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसला मंदिरों को वर्ष 2022-2023 के विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल किया गया है।भगवान शिव को समर्पित होयसल मंदिर का निर्माण राजा विष्णुवर्धन के एक अधिकारी केतुमल्ला सेट्टी ने करवाया था।
होयसला के पवित्र स्मारक 15 अप्रैल, 2014 से यूनेस्को की संभावित सूची में हैं और देश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की गवाही देते हैं।
ऐसा कहा जा सकता है कि होयसल कला का आरंभ ऐहोल, बादामी और पट्टदकल के प्रारंभिक चालुक्य कालीन मंदिरों में हुआ, लेकिन मैसूर क्षेत्र में विकसित होने के पश्चात् ही इसका विशिष्ट स्वरूप प्रदर्शित हुआ था।होयसल र्तिकला शैली (1050-1300ई) का विकास कर्नाटक के दक्षिण क्षेत्र में हुआ माना जाता है। कहते हैं कि होयसल या होयसला कला की शुरुआत ऐहोल, बादामी और पट्टदकल के प्रारंभिक चालुक्य कालीन मंदिरों में हुई। हालांकि मैसूर क्षेत्र में विकसित होने के बाद ही इसका विशिष्ट स्वरूप सामने आया, जिसे होयसल शैली कहते हैं।
वास्तविक वास्तुयोजना के हिसाब से होयसल मंदिर केशव मन्दिर और हलेबिड के मन्दिर सोमनाथपुर और अन्य दूसरों से भिन्न हैं। स्तम्भ वाले कक्ष सहित अंतर्गृह के स्थान पर इसमें बीचों बीच स्थित स्तंभ वाले कक्ष के चारों तरफ बने अनेक मंदिर हैं, जो तारे की शक्ल में बने हैं। कई मंदिरों में दोहरी संरचना पायी जाती है। इसके प्रमुख अंग दो हैं और नियोजन में प्राय: तीन चार और यहाँ तक कि पांच भी हैं। हर गर्भगृह के ऊपर बने शिखर को जैसे-जैसे ऊपर बढ़ाया गया है, उसमें आड़ी रेखाओं और सज्जा से नयापन लाया गया हैं, जो शिखर को कई स्तरों में बांटते हैं और यह धारे-धीरे कम घेरे वाला होता जाता है। वस्तुत: होयसल मंदिर की एक विशिष्टता संपूर्ण भवन की सापेक्ष लघुता है।
इधर, यूनेस्को ने तेलंगाना के मुलुगू जिले के पालमपेट में स्थित ऐतिहासिक रुद्रेश्वर मंदिर को विश्व धरोधर की उपाधि प्रदान कर दी है। इसे रामप्पा नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि रुद्रेश्वर मंदिर का निर्माण 1213 ईस्वी में काकतीय साम्राज्य में कराया गया था। मंदिर का निर्माण रेचारला रुद्र ने बनवाया था। वे काकतीय राजा गणपति देव के एक सेनापति थे। यह भगवान शिव को समर्पित मंदिर है और मंदिर के अधिष्ठाता देवता रामलिंगेश्वर स्वामी हैं।
———-इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम