इंदौर के होटलों में दिया जाएगा आधा गिलास पानी

इंदौर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर की पहचान नवाचार करने वाले शहरों में बन गई है। अब यहां जल संरक्षण और बचत के लिए अभिनव प्रयोग किया जाने वाला है। इस क्रम में यहां के होटलों में अब ग्राहकों केा आधा गिलास पानी दिया जाएगा । यहां बीते रोज जलहठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर पानी के संकट पर चर्चा हुई, साथ ही जल का संरक्षण कैसे किया जाए इस पर संवाद किया गया। सभी ने पानी की बर्बादी को रोकने पर जोर दिया तो जल स्त्रोतों केा बचाने की बात भी कही।

इस मौके पर होटल एसोसिएशन के सुमित सूरी ने यह घोषणा की है कि जल हठ जनअभियान में शुरुआती दौर में प्रत्येक होटल में आधा गिलास पानी देने की शुरुआत की जाएगी।

ओजस फाउंडेशन द्वारा आयोजित जलहठ कार्यक्रम संबोधित करते हुए प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार जल संरक्षण और जल बचाने के लिए संकल्पबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में जन जन में जागृति लाने के हर प्रयास के लिये सहयोग दिया जा रहा है।

जलहठ के माध्यम से इंदौर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंरक्षण को लेकर लगातार कार्य किया जाएगा। इस कार्य में समाज के सभी तबकों को जोड़ने का कार्य हो रहा है। इस कार्यक्रम मे राज्य स्तरीय कोविड सलाहकार समिति के सदस्य डॉ निशांत खरे कहा कि देश में चैन्नई, बैंगलोर जैसे शहरों को पानी के लिए तरसते हुए देखा गया है। इंदौर में यह स्थिति न आए इसके लिए लगातार प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि ओजस फाउंडेशन के माध्यम से जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा तथा समाज के सभी वर्गों को इसमें जोड़ा जाएगा। जल संरक्षण के क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लगातार कार्य करने की जरुरत है।

कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण के क्षेत्र में क्या नया किया जा सकता है इस संबंध में सुझाव भी दिए। प्रमुख रूप से कहा गया कि तालाबों को अतिक्रमण मुक्त किया जाये। आम जनता में जनजागृति लाई जाए और शिक्षण संस्थाओं से लेकर युवाओं को जागृत किया जाये।

–आईएएनएस

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

वाशिंगटन । ईरान में ग्राउंड पर सेना तैनात करने की संभावना को लेकर अमेरिका के सीनेटरों में गहरी चिंता है। अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ते खतरों, साफ मकसद और...

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई दिल्ली । लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

ममता बनर्जी की ‘हत्या की आशंका’ पर विपक्ष सांसदों ने कहा-बिना इनपुट कोई इतनी बड़ी बात नहीं बोलता

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा खुद की हत्या होने की आशंका का विपक्ष के सांसदों ने समर्थन किया है। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

editors

Read Previous

योगी आदित्यनाथ ने जिनकी दुकानें बंद करा दी है, वो बौखलाए हुए हैं: मुख्तार अब्बास नकवी

Read Next

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com