पेंशन के जरिए बुजुर्गो की खुशी लौटा रही सरकार

लखनऊ, 3 सितम्बर (आईएएनएस)| अपनी जरूरत के लिए किसी के आगे हाथ फैलाना सबसे मुश्किल काम है। एक स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए तो यह और भी मुश्किल होता है। एक आम बुजुर्ग उम्र की मजबूरी और अपनी छोटी-मोटी हर जरूरत के लिए अपने घर-परिवार पर निर्भर हो जाता है। अगर इन छोटी-मोटी जरूरतों में कोई मददगार बन जाए तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता। हर पात्र बुजुर्ग को सरकार वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादित कर यही खुशी देना चाहती है। यह खुशी कैसी होती है, यह पिछले दिनों पेंशन पाने वाली हाथरस की शांति देवी की जुबान से मुख्यमंत्री के सामने छलक गया। महराजगंज के प्रह्लाद ने बताया कि इस बार पहला मौका है कि जब उन्हें पेंशन मिल रहा है। जब मुख्यमंत्री ने उनसे यह पूछा कि पैसों का क्या करेंगी तो शांति ने पूरे सन्तोषभाव के साथ कहा कि अब पैसा मिल गया है तो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। सोनभद्र की बसंती और सुल्तानपुर के मनीराम के भाव भी कुछ ऐसे ही थे।

यह तो कुछ चंद उदाहरण हैं। पेंशन पाने वाले अधिकांश लोगों के मनोभाव इसी तरह के हैं।

बुजुर्ग खुश रहें। उनकी बाकी की जिंदगी आसान हो इसके लिए योगी सरकार हर पात्र को पेंशन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सरकार प्रदेश के करीब 57 लाख बुजुर्गो को पेंशन दे रही है। इसमें से करीब 29 लाख बुजुर्ग मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जोड़े गए हैं। जोड़ने का यह सिलसिला लगातार जारी है।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि सरकार बुजुर्गों का सम्मान करती है, हमारे लिए वह थाती हैं। उनका अनुभव हमारे लिए अनमोल है। लिहाजा उनकी हर जरूरत का ध्यान देना हमारा फर्ज है। सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिए पूरी संजीदगी और सेवाभाव से बुजुर्गों के हित में काम कर रही है। इस क्रम में उनको खाने के लिए मुफ्त राशन, बीमारी में मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत कार्ड की व्यवस्था की गई है।

बुजुर्गों की कभी भी कहीं भी मदद पहुचाने के लिए एल्डर हेल्पलाइन 14567 जारी किया गया है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

फडणवीस ने दाऊद के गुर्गो के साथ नवाब मलिक के ‘जमीन सौदे’ का किया खुलासा

Read Next

एकता कपूर को मिले पद्मश्री सम्मान ने आलोचकों को दिया करारा जबाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com