दिसंबर 2023 से लोग कर सकेंगे राम लला के दर्शन

अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में रामलला मंदिर के लिए भूमि पूजन किया था। दो साल पूरे होने के बाद कितना और कहां तक पहुंचा मंदिर निर्माण का कार्य, कब तक नए मंदिर में मिलेंगे जनता को रामलला के दर्शन, क्या होगा अयोध्या के विकास का रोड मैप, अयोध्या के लोगो में कितना उत्साह है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आईएएनएस की टीम पहुंची अयोध्या।

यहां रामलला के बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य से लेकर नए घाट अयोध्या के विकास के बारे में भी लोगों से और मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों से आईएनएस की टीम ने बातचीत की।

भव्य राम मंदिर का निर्माण जोरो पर है।

मंदिर निर्माण का काम 40 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। अब मंदिर के प्लिंथ यानी प्रतिष्ठान का काम चल रहा है। दिसंबर 2023 तक नए मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और आम जनता रामलला के दर्शन कर पाएगी। अगर मंदिर निर्माण की बात करें तो 67 एकड़ में मंदिर और परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही साथ अत्याधुनिक मशीनरी और तकनीक के साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है। मंदिर की नींव को 15 मीटर अंदर तक बनाया गया है। ग्रेनाइट के सिंगल पीस के ढाई टन वजनी करीब 14000 पत्थर लगाए गए हैं और कुल 17000 ग्रेनाइट के सिंगल पीस 2.5 टन वजनी पत्थर इस पूरे मंदिर में लगाए जाएंगे। मंदिर में नक्काशी धार हल्के गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर रखने का काम भी 2 महीने से चल रहा है। अभी तक लगभग 5 लेयर पूरी हो चुकी है और यह काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। अभी तक चल रहा सारा काम योजना के अनुरूप ही चल रहा है।

परकोटा, रिटेनिंग वॉल और गर्भगृह में सफेदा संगमरमर पत्थर लगने का काम पूरा होगा

रिटेनिंग वॉल बनाने का काम मंदिर के पश्चिम भाग में चल रहा है जहां सरयू का प्रवाह है। अगर कभी सरयू नदी ने अपना मार्ग बदला तो जल के प्रवाह को कौन रोकेगा। पूर्व दिशा में एक तरफ धरती का तल 10 मीटर ऊंचा है और वहीं पश्चिम में 10 मीटर नीचे है। इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। रिटेनिंग वॉल को इतना मजबूत और धरती के अंदर तक बहुत ज्यादा चौड़ाई में बनाया जा रहा है ताकि अगर भविष्य में कभी बहुत ज्यादा तेज बारिश हो और मिट्टी का कटान हो तो यह वह उस मिट्टी को रोक सके, साथ ही साथ सरयू नदी अगर कभी भी अपनी दिशा बदलती है तो मंदिर को उससे नुकसान ना हो।

इस मंदिर की सबसे खास बात है इसमें हो रही नक्काशी। यह माना जा रहा है कि पत्थरों का इतना विशाल मंदिर अभी तक कहीं नहीं बना है। पत्थर में इतनी विशाल रचना और नक्काशी यह समाज के लिए अनोखी बात होगी। अगर बड़े मंदिरों की बात करें तो वह उनका ढांचा भी सीमेंट से तैयार होता है और बाद में उनका एक पत्थर लगा दिया जात है। लेकिन रामलला के इस मंदिर में ईंट की कोई भी गुंजाइश नहीं है पूरा मंदिर सिर्फ पत्थरों से बनाया जा रहा है।

अगले माह से शुरू होगा मंदिर का मंडप बनना

मंदिर में प्लिंथ यानी चबूतरे का काम पूरा होने के बाद मंडप बनने का काम शुरू हो जाएगा जिस पर 400 खंबे लगाए जाएंगे। मंदिर के गर्भ गृह समेत मंडप बनाने के लिए खंभों को पहले से ही तैयार कर लिया गया है। यह तैयार खंभे 30 दिनों में लग जाएंगे। राम मंदिर के कुडू मंडप, नृत्य मंडप और रंग मंडप के खंभे 30 दिनों में लगा लिए जायेंगे।

सरयू के किनारे बने नए घाट की भी तस्वीर बदली

सरयू नदी के किनारे बसी है अयोध्या नगरी। जो भी यहां आता है वह सरयू में आस्था की डुबकी लगाए बिना नहीं वापस जाता। प्रशासन ने इस बात का ध्यान रखते हुए अब सरयू नदी के घाटों का जो जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है और नए घाट को पूरी तरह से विकसित करने का काम पूरा हो चुका है। अगर बात करें तो पहले यहां पर आने वाले महिला पुरुष नहाने के बाद कपड़े बदलने के लिए काफी जद्दोजहद करते थे, लेकिन अब महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए कपड़ा बदलने का घर बना दिया गया है। साथ ही साथ इन घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है और यहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहती है।

बढ़ेगा रोजगार और व्यापार, रोजाना 2 लाख से ज्यादा लोग करेंगे रामलला के दर्शन

रामलला का मंदिर जब बनकर तैयार हो जाएगा तो यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होगी। एक अनुमान के मुताबिक यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब दो लाख से ज्यादा होगी। बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं के लिए यहां खाने-पीने, ठहरने, रहने आदि की व्यवस्था होगी। साथ ही साथ यहां पर बनी हुई चीजों को खरीद कर अपने साथ ले जाएंगे उससे यहां के स्थानीय लोगों और आसपास के लोगों को भी खूब फायदा होगा। इसके लिए राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या के विकास का रोडमैप भी तैयार किया जा चुका है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

भाविश अग्रवाल ने पेश की 500 किमी रेंज वाली ओला इलेक्ट्रिक कार

Read Next

अब बंगाल में 2,000 करोड़ रुपये के पोंजी रैकेट का भंडाफोड़

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com