कैंसर को लेकर 2021-25 के लिए अनुमानित आंकड़ा चिंताजनक : विशेषज्ञ

बेंगलुरु : इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021-2025 के लिए कैंसर को लेकर अनुमान चिंताजनक है और 2021 में 2.67 करोड़ से बढ़कर 2025 में 2.98 करोड़ हो जाने की उम्मीद है। विश्व कैंसर दिवस पर नारायण हेल्थ ऑन्कोलॉजी कॉलेजियम के चेयरमैन डॉ. शरत दामोदर ने कहा, भारत में 1.4 करोड़ ईयर्स ऑफ लाइफ लॉस्ट (वाईएलएल) है, जिनमें महिलाओं की संख्या 1.36 करोड़ है।

विश्व कैंसर दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

शरत दामोदर ने कहा, “40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लंबे समय तक बुखार, वजन घटने, असामान्य सूजन या रक्तस्राव के किसी भी लक्षण के प्रति सतके रहने की जरूरत है और तुरंत अपनी जांच करवाएं।”

उन्होंने कहा, “व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए, धूम्रपान, शराब, उच्च वसायुक्त खाद्य पदार्थ, डिब्बाबंद भोजन, मिलावटी भोजन, अस्वास्थ्यकर गैसों या विकिरणों से प्रदूषित वातावरण आदि से बचना चाहिए। तनाव मुक्त जीवन जीने की कोशिश कैंसर मुक्त कल की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकती है।”

पिछले कुछ आंकड़ों के अनुसार, पुरुषों में देखे जाने वाले सबसे आम कैंसर में मौखिक, फेफड़े, पेट, बड़ी आंत और महिलाओं में स्तन, गर्भाशय ग्रीवा, अंडाशय, मौखिक गुहा और कोलोरेक्टल शामिल हैं।

दामोदर ने कहा कि बच्चों में सबसे आम कैंसर ल्यूकेमिया है। लगभग 30 प्रतिशत बच्चे इस कैंसर की चपेट में आते हैं और इनमें से लगभग 80 प्रतिशत तीव्र लसीका ल्यूकेमिया से ग्रस्त हो जाते हैं।

उन्होंने कहा, हालांकि उत्तर और उत्तर-पूर्व भारत सबसे अधिक जोखिम दिखाता है। आईसीएमआर-एनसीडीआईआर की रिपोर्ट, 2021 के मुताबिक, कर्नाटक में 0-74 वर्ष आयु वर्ग के 7 पुरुषों में से 1 व्यक्ति कैंसर से पीड़ित था और 6 में 1 महिला कैंसर के जोखिम से जूझ रही थी।

दामोदर ने कहा, “मजूमदार शॉ मेडिकल सेंटर, नारायण हेल्थ सिटी में हम एक वर्ष में 1100 से 1200 नए रोगियों का इलाज कर रहे हैं, जिनमें से 500 से 600 पुरुष, 500 महिलाएं और लगभग 100 बच्चे हैं। पिछले 4-5 वर्षो में हम देख रहे हैं कि 15 से 20 प्रतिशत स्तन कैंसर, 15 से 20 प्रतिशत सिर और गर्दन के कैंसर और लगभग 10-15 प्रतिशत स्त्री रोग से संबंधित कैंसर के मामले हैं।”

उन्होंने कहा, “हमें बीमारी के प्रति आत्म-जागरूकता के प्रति संकल्प लेने की जरूरत है। महामारी के दौरान मामलों की कम पहचान की गई, इसलिए मामलों की कम संख्या दर्ज है।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

फैन ने शाहरुख से पूछा ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, एक्टर ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

Read Next

पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया जवाब, ब्लंडेल ने खेली शतकीय पारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com