मप्र में एमबीबीएस कोर्स में हेगडेवार के विचार पढ़ाने के फैसले पर विवाद

भोपाल 6 सितंबर( आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के छात्रों को महापुरुषों के विचार भी पढ़ाए जाएंगे। महापुरुषों की सूची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. हेगडेवार का भी नाम होने पर बवाल मच गया है। कांग्रेस जहां भाजपा पर हमला बोल रही है, तो वहीं भाजपा का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा के साथ चिकित्सकों को महापुरुषों के बारे में भी जानना जरूरी है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में फाउंडेशन कोर्स के जरिए छात्रों को एक माह तक बौद्धिक विकास के लिए विचारकों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसमें महर्षि चरक, सर्जरी के पितामह आर्चाय सुश्रुत, स्वामी विवेकानंद, डॉ. भीमराव अंबेडकर, आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेगडेवार और दीनदयाल उपाध्याय शामिल हैं, जिनके विचारों से छात्रों को अवगत कराया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने फाउंडेशन कोर्स में महापुरुषों के विचारों को शामिल करने के लिए सुझाव देने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई थी। इस समिति ने विचारों के सिद्धांत, जीवन दर्शन के महत्व वाले लेक्चर को कोर्स में शामिल करने पर सहमति जताई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने विचारकों मंे हेगडेवार का नाम शामिल किए जाने पर तंज कसा और ट्वीट करके कहा, “अकेले हेडगेवार – दीनदयाल ही क्यों? सावरकर के माफीनामे और गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या के बारे में भी पढ़ाएं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं तो भाजपा सरकार से बोलता हूँ कि सावरकर और गोडसे के बारे में भी बच्चों को पढ़ाएं जिससे पता चले कि सावरकर ने कितनी बार अंग्रेजों को माफीनामे लिखे और गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की।”

कांग्रेस द्वारा आरएसएस के हेडगेवार के विचारों को एमबीबीएस के छात्रों को पढ़ाने के फैसले पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, “जो लोग देश के लिए आइडियल हैं, जिन्होंने देश के लिए कुछ किया है, ऐसे देशभक्तों के बारे में सबको पढ़ने की जरूरत है, उनके बारे में सबको जानकारी होना चाहिए। ऐसे आइडियल लोगों को चाहे चिकित्सा शिक्षा का पाठ्यक्रम हो या अन्य कोई, उसमें शामिल किया जाना चाहिए। छात्र को अपने विषय की जानकारी तो हो ही, उसे देश के क्रांतिकारियों के बारे में भी जानना जरूरी है।”

चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम में महापुरुषों की सूची में हेगडेवार को शामिल किए जाने पर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी हों, डॉ. अंबेडकर हों, सुभाषचंद्र बोस हों, वे देश के लिए आइडियल हैं, इसलिए उनके बारे में देश को जानकारी होनी चाहिए। भाजपा के लिए जो आइडियल हैं वो जरूर आएंगे, जो कांग्रेस के लिए आइडियल हैं, असली गांधी जरूर सम्मिलित हैं, लेकिन आप कहें कि आज के गांधियों को शामिल कर लिया जाए तो देश जानना चाहता है कि क्या किया है, इन्होंने देश के लिए।

–आईएएनएस

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, ‘1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी’

तेहरान । अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान की कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। कई शैक्षिक संस्थान तबाह हो गए। इस...

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

editors

Read Previous

90 प्रतिशत भारतीय माता-पिता बिना टीकाकरण वाले बच्चों को स्कूल भेजने के खिलाफ: सर्वेक्षण

Read Next

कंगना रनौत फिल्म ‘द इनकारनेशन-सीता’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com