दिल्ली की हवा हुई जहरीली, आनंद विहार में एक्यूआई 407 और गाजियाबाद में 320 पहुंचा

नई दिल्ली । दिल्ली में तापमान गिरने के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के 25 इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 और 400 के बीच पहुंच चुका है। इसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक स्थिति बनी हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार सुबह 7:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 354 अंक बना हुआ है। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 181, गुरुग्राम में 248, गाजियाबाद में 320, ग्रेटर नोएडा में 196 और नोएडा में 304 अंक बना हुआ है।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में 417 और आनंद विहार में 402 एक्यूआई लेवल सबसे अधिक बना हुआ है। जबकि दिल्ली के 25 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर 400 के बीच में बना हुआ है। अलीपुर में 372, अशोक विहार में 359, बवाना में 391, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 346, डीटीयू में 320, द्वारका सेक्टर 8 में 367, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 358, मंदिर मार्ग में 355, मुंडका में 373, नजफगढ़ में 342, नरेला में 357, नेहरू नगर में 365, एनएसआईटी द्वारका में 389, ओखला फेस टू में 346, पटपड़गंज में 373, पंजाबी बाग में 365, पूसा में 305, आरके पुरम में 352, रोहिणी में 388, शादीपुर में 322, सिरी फोर्ट में 344, श्री अरविंदो मार्ग में 322, विवेक विहार में 399, वजीरपुर में 387 अंक बना हुआ है।

जबकि दिल्ली के तीन इलाकों में एक्यूआई लेवल 200 से ऊपर 300 के बीच में है। चांदनी चौक में 274, दिलशाद गार्डन में 276, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 297 बैंक बना हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली का दैनिक औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स अगले कुछ दिनों में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है। इसके पीछे मौसम और जलवायु संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियां जिम्मेदार हैं। पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब में इन दिनों पराली जलाने को भी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के लिए अक्सर दोषी ठहराया जाता है।

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण कम करने के लिए ग्रैप 2 के नियम को तहत प्रतिबंध लगाया जाएगा। अब कोयला, लकड़ी और डीजल जनरेटर कम इस्तेमाल होंगे। सड़कों को साफ करने के लिए मशीनें चलेंगी और पानी छिड़का जाएगा। निर्माण स्थलों पर धूल उड़ने से रोकी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस भी ज्यादा तैनात की जाएगी और गाड़ी पार्क करने के पैसे बढ़ाए जाएंगे ताकि लोग अपनी गाड़ियां कम चलाएं। बस और मेट्रो सेवाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और अपनी गाड़ियां कम चलाएं। उन्हें अपनी गाड़ियों के एयर फिल्टर भी नियमित रूप से बदलने को कहा गया है। अक्टूबर से जनवरी तक निर्माण कार्य भी कम करें। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को कचरा और जैविक पदार्थ जलाने से भी मना किया गया है। ये नियम पहले से लागू नियमों के साथ हैं।

–आईएएनएस

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

वाशिंगटन । ईरान में ग्राउंड पर सेना तैनात करने की संभावना को लेकर अमेरिका के सीनेटरों में गहरी चिंता है। अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ते खतरों, साफ मकसद और...

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई दिल्ली । लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

ममता बनर्जी की ‘हत्या की आशंका’ पर विपक्ष सांसदों ने कहा-बिना इनपुट कोई इतनी बड़ी बात नहीं बोलता

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा खुद की हत्या होने की आशंका का विपक्ष के सांसदों ने समर्थन किया है। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

admin

Read Previous

प्रियंका गांधी के नामांकन से देश में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है: अखिलेश प्रताप सिंह

Read Next

बिहार में त्योहार के मौसम में लोगों को डरा रहा डेंगू का डर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com