दिल्ली आशा वर्कर्स की टूटती उम्मीदें, लोगों की सेवा में जीवन समर्पित लेकिन अपनी मांगों के लिए करना पड़ता है संघर्ष

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली निवासी बबिता बीते 3 सालों से बतौर आशा वर्कर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि, इतना काम करते हैं लेकिन हमें किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं दी जाती, वहीं महीने का इंसेंटिव भी बेहद कम है।

वो कहती हैं, हमारा कोई समय भी निर्धारित नहीं है, हर वक्त काम ही होता है। मेरे पति भी काम करते लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए मुझे भी हाथ बंटाना पड़ता है।

कोरोना महामारी के समय में आशा वर्कर्स ने सबसे पहले आकर लोगों की जान बचाने का काम संभाला। इतना ही नहीं, हर घर में सर्वे करने से लेकर घर के सदस्यों की जांच, देखरेख तक आशा वर्कर्स ने संभाली, लेकिन आशा वर्कर्स खुद कितना परेशान रहते हैं, शायद ही किसी को इसका अंदाजा हो।

बबिता आगे बताती है, कोई मरीज आता है तो उसकी देखभाल की जिम्मेदारी हमारी है, टीकाकरण के लिए लोगों को बुलाना, जांच कराना हमारी जिम्मेदारी है।

कोरोना में हमसे कहा गया, एक कोरोना मामले पर 100 रुपये दिया जाएगा लेकिन वो भी मार्च तक दिया गया। अप्रैल महीने में इतने मामले सामने आए। उसके लिए हमें अभी तक कुछ नहीं दिया, काम भी हमें ही करना है। वरना धमकी दी जाती है कि निकाल दिए जाओगे।

बबिता अकेली आशा वर्कर नहीं जो इस तरह अपनी नाराजगी व्यक्त कर रही हो, अधिक्तर आशा वर्कर्स अपनी यही राय रखतीं हैं।

कुछ आशा वर्कर्स के अनुसार, हम जो भी मांग करते है वो बस मांग ही रह जाती है, कुछ होता तो है नहीं। अब फिर अपनी मांगों को लेकर 15 सितंबर को सीएम आवास जाएंगे।

आशा वर्कर जयमाला बताती हैं, कई लोग खुद ही डिस्पेंसरी चले जाते हैं, हमसे मना कर देते। लेकिन हमें फिर भी उनका ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि कल को कोई बात हो जाएगी तो हमारे ऊपर आएगा।

इसके अलावा लोग हमारे जरिये रजिस्ट्रेशन नहीं कराते इसलिए इंसेंटिव फिक्स हो जायेगा तो दिक्कते नहीं आएंगी।

दिल्ली एनसीआर में करीब 6268 आशा वर्कर्स हैं। एक आशा वर्कर करीब 400 घर संभालती है, यानी एक कॉलोनी में 2 हजार घर है तो उधर 3 आशा वर्कर तैनात किए जाते हैं।

वहीं आशा जिस क्षेत्र में रहती है वह उसी क्षेत्र के घरों की जिम्मेदारी दी जाती है। यदि पूरे देशभर की बात करें तो 10 लाख से अधिक आशा वर्कर काम करती हैं।

दरअसल आशा वर्कर्स हमेशा से यह मांग करती आई है कि उनका वेतन फिक्स कर दिया जाए, जबकि आशाओं को पॉइंट के आधार पर इंसेंटिव न दिया जाए।

दिल्ली आशा वर्कर एसोसिएशन की स्टेट कॉर्डिनेटर कविता ने आईएएनएस को बताया, हर आशा एक ही काम कर रही है, इसके बावजूद आशाओं को मिलने वाला कोर इंसेंटिव अलग अलग क्यों? कर्नाटक में 10 हजार है, केरल में 5 हजार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में यह 4 हजार है।

सरकार को इस इंसेंटिव को फिक्स कर देना चाहिए, इससे वह कम से कम जीने लायक तो कमाए। वेतन क्या है ? यदि आप वेतन नहीं दे रहे तो इंसेंटिव ऐसा दो की वह जी सके।

उन्होंने आगे बताया कि, कोविड के दौरान आशा वर्कर्स बीमार हुई लेकिन उनको इलाज तक का पैसा नहीं मिला। आशा वर्क्‍स को वेतन नहीं मिलता, इनको कोर इंसेंटिव मिलता है। जितना काम करेगी उसके आधार पर इंसेंटिव बनेगा।

पॉइंट के आधार पर दिए जाने वाले इंसेंटिव को फिक्स वेतन कर दिया जाए यानी 3 हजार महीने में मिले ही मिले।

हालांकि एसोसिएशन की ओर से मांग पत्र में कुछ मुख्य मांगे रखी है, जिसमें आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले। वहीं कोर इन्सेटिव को पाइट मुक्त करके कम से कम 15 हजार रुपये करना चाहिए। सभी प्रकार की इंसेंटिव राशि बढ़ाकर तीन गुना करना चाहिए। या फिर दिल्ली में कुशल श्रमिक के अनुरूप निर्धारित (21 हजार) प्रतिमाह वेतन करना चाहिए।

सितम्बर 2019 में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा आशा के इंसेंटिव को दो गुना करने की घोषणा को दिल्ली सरकार लागू करे। इसके लिए जरूरी हो तो केन्द्र सरकार पर भी अपने प्रभाव का उपयोग करें।

बिना इंसेटिव दिए कोई भी काम आशा से नहीं करवाया जाए। इसके लिए आशा पर कोई दबाब न डाला जाए।

इसके अलका कोविड में किये गए कार्य का इंसेंटिव प्रति दिन 650 रुपये या 18000 रुपये महीने के हिसाब से मार्च 2020 से दिया जाए।

इसके अलावा 2012-13 में हुए 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन जिसमें केंद्र सरकार व राज्य सरकार के साथ साथ सभी यूनियनों की बैठक हुई थी।

इस सम्मेलन में यह सिफारिश की गई थी कि सभी स्कीम वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा और वेतन दिया जाना चाहिए परंतु अभी तक किसी भी सरकार ने आशा सहित सभी स्कीम वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया साथ ही अब तक वेतन नहीं दिया है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

चित्राशी रावत ने साझा किया कि कैसे उन्होंने कॉमेडी शो में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की

Read Next

कोविड मामले बढ़ने के कारण आधे ऑस्ट्रेलिया में फिर से लॉकडाउन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com