दिल्ली : साड़ी विवाद वाला अकीला रेस्टोरेंट बंद, नहीं था हेल्थ ट्रेड लाइसेंस

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)| दिल्ली के अकीला रेस्टोरेंट में साड़ी पहनी हुई महिला को प्रवेश की अनुमति न देने पर विवाद शुरू होने के बाद दक्षिणी निगम ने फैसला लिया गया है कि यदि अब से किसी होटल-रेस्टोरेंट ने महिलाओं को साड़ी पहनकर अपने यहां आने से रोका तो उनको पांच लाख रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। रेस्टोरेंट मालिक को दूसरा बड़ा झटका यह लगा है कि उसके पास वैध हेल्थ ट्रेड लाइसेंस नहीं होने के कारण रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा है।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा रेस्टोरेंट की जब रिकॉर्ड खंगाले गए तो तो पता लगा कि रेस्टोरेंट के पास वैध लाइसेंस नहीं है, जिसके कारण उसे बंद करने का क्लोजर नोटिस जारी कर दिया गया।

इसके बाद अकीला रेस्टोरेंट की ओर से कुणाल छाबड़ा ने यह कुबूल किया है कि उनके पास रेस्टोरेंट चलाने के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं है। वहीं जब तक उन्हें लाइसेंस नहीं मिल जाता, तब तक वह इसे बंद रखेंगे।

हालांकि हेल्थ लाइसेंस के लिए उन्होंने आवेदन कर दिया है, इसके अलावा उन पर यह भी आरोप लगा है कि रेस्टोरेंट कागजों में सील था, इसके बावजूद वह बिना डी-सीलिंग के यह संचालित कर रहे थे।

कुणाल छाबड़ा ने एसडीएमसी को एक एफिडेविट भी जमा कराया है। यह क्लोजर नोटिस निगम के हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से दिया गया था।

दरअसल, कांग्रेस दल के नेता अभिषेक दत्त ने यह मुद्दा उठाते हुए यह प्रस्ताव डाला था जिसके बाद बुधवार को दक्षिणी निगम की सदन की बैठक में भाजपा सहित आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने भी सर्वसम्मति से इस बात पर सहमति जताई कि साड़ी भारतीय पारंपरिक परिधान है।

भारतीय संस्कृति में साड़ी का अपना एक पवित्र व धार्मिक महत्व है। किसी महिला को कोई भी, किसी भी जगह पर साड़ी पहनने से नहीं रोक सकता।

कुछ दिन पहले एक महिला अकीला रेस्टोरेंट में पहुंची थी, जिन्हें सिर्फ इसलिए होटल के अंदर आने के लिए रोक दिया गया था, क्योंकि वह साड़ी पहनी हुई थी।

मामले के सामने आने के बाद यह विवाद खड़ा हुआ और होटल के प्रति सोशल मीडिया पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

ब्रायन ‘बी. डॉट मिलर स्पॉटिफाई ग्रीनरूम पर नए लाइव हिप-हॉप शो की मेजबानी करेंगे

Read Next

एंड्रयू मैकार्थी पर ड्रयू बैरीमोर का ‘बहुत बड़ा क्रश’ था

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com