देश-दुनिया में छा रहा झारखंडी शिल्प का जादू, 50 हजार लोगों के लिए खुली रोजगार-कारोबार की नयी राह

रांची, 2 जनवरी (आईएएनएस)| झारखंड की मिट्टी, धातु और लकड़ी से बने आभूषण, जेवरात और कलाकृतियों की चमक अब पूरी दुनिया में फैल रही है। यहां के हस्त शिल्पकारों के हुनर ने पिछले चार-पांच वर्षों में रोजगार और कारोबार के नये आयाम खोले हैं। इनके बनाये प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स वेबसाइट से लेकर देश-विदेश के ब्रांडेड शो-रूम और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेलों-प्रदर्शनियों में खूब बिक रहे हैं।

बीते धनतेरस पर झारखंड की परंपरागत ट्राइबल ज्यूलरी को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की एजेंसी झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी (जेएसएलपीएस) के आदिवा नामक ब्रांड लांच किया। इन पारंपरिक आभूषणों और जेवरात का निर्माण गांव-गांव में सखी मंडलों से जुड़ी महिलाएं कर रही हैं। दुमका और खूंटी जिले की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। ये आभूषण चांदी, सिल्वर, मेटल से बनाए जा रहे हैं। आदिवा ब्रांड के आभूषणों की खरीदारी ऑनलाइन पलाश मार्ट मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए की जा सकती है। बीते नवंबर में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया इंटरनेशल ट्रेड फेयर में आदिवा ब्रांड के तहत चांदी के मंढली, झोंपा सीकरी, पछुवा, कंगना, डबल झुमका एवं मेटल से बने जनजातीय परंपराओं वाले आभूषणों ने लोगों को खूब लुभाया। चार दिन के दौरान यहां आदिवा ब्रांड के लगभग नौलाख रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी की बिक्री की हुई।

महिला हस्त शिल्पकारों के प्रोडक्ट्स को बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने राज्य में 158 पलाश मार्ट खोले हैं। पलाश मार्ट में अब तक करीब 60 से ज्यादा प्रकार के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। अमेजन एवं फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी पलाश के उत्पाद को बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। पलाश का अपना मोबाइल एप भी है, जहां से ये उत्पाद खरीदे जा सकते हैं।

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की सीईओ नैन्सी सहाय ने आईएएनएस से कहा कि इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड की महिला शिल्पकारों के प्रोडक्ट्स को मिले शानदार रिस्पांस से हम उत्साहित हैं। प्रदर्शनी के दौरान आदिवा और पलाश के प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए 15 लाख के ऑर्डर भी प्राप्त हुए हैं। खूंटी की महिला शिल्पकार यशोदा कहती हैं कि आदिवा ब्रांड की लांचिंग के बाद हमारे हाथों से बनी ज्यूलरी को नयी पहचान मिली है।

झारखंड के शिल्पकारों, बुनकरों और कारीगरोंके लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और उनके बनाये प्रोडक्ट्स को देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाने के लिए 2006 में सरकार ने झारखंड सिल्क टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन(झारक्राफ्ट) नामक एजेंसी स्थापित की थी।

झारक्राफ्ट के शो-रूम और इंपोरियम नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू के साथ-साथ झारखंड के कई शहरों में चलाये जा रहे हैं। इन शो-रूम्स में झारखंड के तसर सिल्क के कपड़े, ढोकरा कलाकृतियां, लाख के आभूषण, टेराकोटा के प्रोडक्ट्स, बेंत-बांस और घास से बने आकर्षक सामान, चमड़े के उत्पाद, संगीत वाद्ययंत्र, जूट उत्पाद की विस्तृत रेंज आप पा सकते हैं। झारक्राफ्ट और जेएसएलपीएस से जुड़े 50 हजार से भी ज्यादा शिल्पकारों और कारीगरों के लिए रोजगार की राहें खुली हैं।

झारखंड की पांच हजार साल पुरानी सोहराई-कोहबर चित्रकला को वर्ष 2021 में जीआई टैग मिलने के बाद इस कला को ग्लोबल पहचान मिल गयी है। विगत एक दशक में न्यूयॉर्क, पेरिस, लंदन सहित विदेश के कई शहरों में सोहराई-कोहबर चित्रकला की प्रदर्शनियां आयोजित हो चुकी हैं। इस कला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में पद्मश्री बुलु इमाम की अहम भूमिका रही है। फ्रांस की कलाप्रेमी बुजुर्ग महिला डेडी वॉन शावेन वर्ष 2014 से ही फ्रांस के अलग-अलग शहरों में झारखंड की परंपरागत सोहराई-कोहबर पेंटिंग वाली कलाकृतियों की प्रदर्शनियां प्रति वर्ष लगाती हैं।

रांची की रहनेवाली शोभा कुमारी पिछले 13 वर्षों से झारखंडी जनजातियों की परंपराओं वाले आभूषण बना रही हैं। उनके द्वारा बनाये गये झीका, चिपलो, सिलपट, तरकी, छूछी, ताबिज, कमरधनी जैसे कई तरह के आदिवासी आभूषण और जेवरात अमेरिका, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया सहित देश के कई शहरों में प्रदर्शित किये जा चुके हैं। रांची की ही रहनेवाली जयश्री इंदवार द्वारा कपड़ों पर बनायी गयी सोहराई पेंटिंग झारक्राफ्ट के जरिए जर्मनी और इटली तक में प्रदर्शित हो चुकी है। झारखंड के डोकरा शिल्प, वुडन क्राफ्ट और बांस के बने प्रोडक्ट्स भी अब देश-विदेश के शो-रूम से लेकर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं।

झारखंड की मिट्टी, लकड़ी, पत्थर के बाद अब यहां बड़े पैमाने पर उत्पादित होने वाले कोयला से भी ज्यूलरी और सजावटी सामान तैयार करने की योजना बनायी गयी है। कोयला खनन के क्षेत्र में शोध करने वाली धनबाद स्थित केंद्रीय एजेंसी सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च ने यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। सीएसआर-सीआईएमएफआर के अंतर्गत शुरू किये जा रहे इस प्रोजेक्ट के तहत राज्य के खनन क्षेत्रों में महिलाओं को कोयले की ज्यूलरी और शो-पीस बनाने की ट्रेनिंग दी जायेगी। संस्थान के निदेशक के अनुसार ऐसी तकनीक विकसित की गई है जिसके माध्यम से कोयले के कचरे को प्रोसेस करने के बाद उसे अलग-अलग आकार देकर आभूषण और सजावटी उत्पाद बनाये जायेंगे। जाहिर है, झारखंड की मिट्टी, धातु और लकड़ी की चमक आनेवाले दिनों में और फैलने वाली है।

-आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

बिहार: लालू 6 साल बाद करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, रिझा पाएंगे मतदाताओं को?

Read Next

महिला और शिशु की जान बचाने के लिए उलटी दिशा में दौड़ी ट्रेन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com