कोरोना की डरावनी और सुखद हकीकत का दस्तावेज

भोपाल, 20 फरवरी (आईएएनएस)| कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान देश ने क्या भोगा और उससे निपटने के लिए प्रशासनिक अमले को किन हालातों का सामना करना पड़ा होगा, उसकी कल्पना करना किसी के लिए भी आसान नहीं है,। हालांकि, उस दौरान क्या हुआ और उससे कैसे निपटा गया, अब इसे करीब से जाना जरुर जा सकता है क्योंकि मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तरुण पिथोड़े ने द बेटल अगेंस्ट कोविड, डायरी ऑफ ए ब्यूरोकेट शीर्षक से एक किताब लिखी है, जो कोरोना रुपी महामारी की भयावहता को बयां कर रही है।

कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर का मंजर याद करते ही रुह कांप उठती है, क्योंकि उस दौर में जो तस्वीरें सामने आई वे आज भी सिहरन पैदा कर जाती है। सिर पर बोझा रखे घरों को वापस लौटते लाखों प्रवासी मजदूर और उनके पैरों में पड़े छालों की याद मन को भावुक कर देते है और वहीं जब अपने ही अपनों का अंतिम संस्कार करने तक से कतराते दिखे तो मन में कई सवाल उठे। ऐसे ही सवालों का जवाब दे रही है सिविल सप्लाई कॉपोर्रेशन के एमडी तरुण पिथोड़े की अंग्रेजी में लिखी गई 224 पेज की द बेटल अगेंस्ट कोविड, डायरी ऑफ ए ब्यूरोकेट पुस्तक। पिथोड़े जब कोरोना का कहर था तब भोपाल के कलेक्टर हुआ करते थे।

आईएएस पिथोड़े ने अपनी पुस्तक में कोविड संक्रमण के दौरान बतौर भोपाल कलेक्टर पदस्थ रहते हुए स्वयं के अनुभवों के साथ-साथ देश के लगभग आठ राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुभवों को भी शामिल किया है। ब्लूम्सबरी प्रकाशन द्वारा यह किताब प्रकाशित की गई है।

कोरोना की पहली लहर के दौरान वरिष्ठ आईएएस अफसर तरूण पिथोड़े भोपाल कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। प्रदेश में भोपाल हॉट स्पॉट बन गया था, यहां कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने एवं वैश्विक महामारी को रोकने के लिए उन्होंने रात दिन एक कर दिया था। संक्रमण के दौरान की प्रत्येक परिस्थिति को उन्होंने अत्यंत करीब से देखा था।

पिथोड़े के मुताबिक कोविड के खिलाफ लड़ाई में ब्यूरोकेट्स की भूमिका एवं प्रबंधन को रेखांकित करने के लिए उन्होंने स्वयं के अनुभवों, रणनीति प्रबंधन के साथ ही मप्र, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, बिहार, उप्र के ब्यूरोकेट्स से चर्चा कर कोरोना संक्रमण की पहली, दूसरी लहर में उनके अनुभवों, रणनीति को भी पुस्तक में शामिल किया है।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पिथोड़े पुस्तक लिखने की वजह का जिक्र करते हुए कहा है कि, कोरोना महामारी के दौरान अधिकारियों ने जो काम किया है उसे आमजन के सामने लाने के साथ यह बताना कि उस समय प्रशासनिक अमले के अलावा आमजन के सामने किस तरह की समस्याएं थी। इन समस्याओं से सरकारी अमले ने कैसे निपटा। वास्तव में आमजन व प्रषासनिक अमले ने हालात से निपटने में जिस तरह का काम किया उसका दस्तावेज है यह पुस्तक।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पिथोड़े कहते है कि भविष्य में जो प्रशासनिक अधिकारी आएंगें, जो प्रशासनिक सेवा में आने की तैयारी कर रहे है, उनके सामने रिफरेंस रहे। कोरोना एक आपदा थी, इसमें किस तरह का प्रबंधन किया गया, आने वाले समय में जब आपदा आए तो इससे कैसे निपटा जाए, इन सारी बातों को ध्यान में रखकर यह पुस्तक लिखी गई है।

कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान सामने आए घटनाक्रमों को याद कर पिथोड़े कहते है कि ,कई वाक्ये ऐसे आए जब लोगों को कोई रास्ता नहीं सूझता था और प्रषासनिक अमला उनकी मदद के लिए आगे आए। एक वाक्या है जब एक महिला का बेटा ही अपनी मां की अंत्येष्टि करने को तैयार नहीं था, तब मैने अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया, मगर एक तहसीलदार ने मुझे रोकते हुए खुद उस कार्य को किया। बाद में पारंपरिक अन्य संस्कार उसी तहसीलदार ने किए। इस तरह की अनेकों घटनाएं है जब परिजन पीछे हट गए और प्रषासनिक अमले ने आगे आकर अपनी भूमिका निभाई।साथ ही सामाजिक लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोगात्मक भूमिका निभाई।

इस पुस्तक में प्रवासी श्रमिकों की तकलीफों, डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों, नागरिकों द्वारा अपनी जान की बाजी लगाकर कोविड से संघर्ष की कहानियों का समावेश किया गया है।

पिथोड़े के मुताबिक कोविड के खिलाफ लड़ाई का यह एक अमूल्य रिकार्ड है। उन्होंने एक प्रशासक के साथ व्यक्ति के रूप में कोरोना संक्रमण के दौर में हुए अनुभवों को भी पुस्तक में साझा किया है। उन्हें उम्मीद है कि यह पुस्तक नए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समाज के उन जागरुक लोगों के लिए काफी मददगार होगी जो कभी आपदा के समय मुकाबले को तैयार होंगे।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

भारत में कोरोना के 19,968 नए मामले, 673 की मौत

Read Next

एनईपी बनानी है प्रभावी, लेकिन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6481 पद हैं खाली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com