हितों का टकरावः सवालों में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी

हितों के टकराव के मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी फंस गए हैं। रोजर बिन्नी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को बहुत दिन नहीं हुए हैं लेकिन उन्हें लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हितों के टकराव को लेकर रोजर बिन्नी सवालों में हैं।

बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर विनीत सरन ने रोजर बिन्नी को हितों के टकराव के लिए नोटिस भेजा है। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। सरन ने बिन्नी से उनके खिलाफ लगे हितों के टकराव के आरोपों के खिलाफ लिखित जवाब मांगा है। बिन्नी पर संजीव गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं। अब बीसीसीआई को तय करना है कि यह आरोप सही है या गलत। संजीव गुप्ता का कहना है कि बिन्नी विवादित हैं। उनके बेटे की पत्नी मयंती लैंगर स्टार स्पोर्ट्स चैनल के लिए एंकरिंग का काम करती हैं। स्टार स्पोर्ट्स के पास भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र के मीडिया अधिकार हैं। विनीत सरन ने बिन्नी को भेजे नोटिस में कहा है कि आपको सूचित किया जाता है कि बीसीसीआइ के नियम और विनियम के नियम 39 (2) (बी) के तहत नैतिकता अधिकारी, बीसीसीआइ के नियम 38 (1) (i) और नियम 38 (2) के उल्लंघन के लिए एक शिकायत मिली है। उक्त नियमों के मुताबिक आपकी ओर से “हितों के टकराव” का उदारहण सामने आया है। विनीत सरन ने नोटिस में कहा है कि उन्हें तय समय सीमा के अंदर संलग्न शिकायत पर अपनी लिखित प्रतिक्रिया दर्ज करने का निर्देश दिया जाता है। उक्त प्रतिक्रिया को विधिवत निष्पादित हलफनामे से सत्यापित किया जाना चाहिए। बीसीसीआई ने उन्हें जवाब देने के लिए मंगलवार तक का समय दिया है।

मयंती लैंगर रोजर बिन्नी की बहू हैं। मयंती की शादी रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी से हुई है। मयंती लंबे समय से एंकरिंग का काम कर रही हैं। लेकिन यह पहला मौका है जब उन्हें लेकर कोई विवाद पनपा है। रोजर बिन्नी 1983 में विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे। रोजर बिन्नी अक्टूबर में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली की जगह बीसीसीआइ के अध्यक्ष बने थे। बिन्नी ने 1983 विश्व कप में सबसे ज्यादा अठारह विकेट चटकाए थे। वे भारतीय टीम के चयनकर्ता के पद पर भी रह चुके हैं। बिन्नी का जवाब इस मुद्दे पर आना बाकी है लेकिन इस तरह का विवाद कोई नया नहीं है और बिन्नी पर किसी तरह की कार्रवाई होगी लगता तो नहीं है। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि नोटिस वगैरह सिर्फ आईवाश है और यह औपचारिकता से ज्यादा नहीं है। इससे ज्यादा गंभीर आरोप तो सौरभ गांगुली पर लगे थे वे आनलाइन टीम बनाने वाली किसी कंपनी के ब्रांड राजदूत थे और अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी आनलाइन जुए को प्रमोट करते रहे। उनका जब कुछ नहीं बिगड़ा तो बिन्नी को भी क्लीन चिट मिल जाएगी। वैसे भी भारत में क्रिकेट देश के कानून से नहीं बीसीसीआई के कानून से चलता है और बीसीसीआई ऐसा हमाम है जहां हर सियासी दल नंगा खड़ा दिखाई देता है।

(इस लेख में लेखक के विचार अपने है । इंण्डिया न्यू़ज़ स्ट्रीम के टीम का इससे कोई सम्बंध नहीं है)

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी से लेकर मिथुन चक्रवर्ती, भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कोलकाता/नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी...

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

पीरियड्स में जरूरी है अतिरिक्त देखभाल और पोषण, जानें कैसा हो आहार

नई दिल्ली । मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोनल उतार-चढ़ाव, खून की कमी और थकान के कारण शरीर को...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

टीएमसी नेताओं पर कार्रवाई कर आयोग ने दिया निष्पक्ष चुनाव का संदेश: अमित मालवीय

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का स्वागत किया। भाजपा का कहना है कि यह...

चुनाव आयोग ने बंगाल में टीएमसी नेताओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, डीजीपी को समीक्षा का निर्देश

कोलकाता । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर गंभीर चिंता...

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

editors

Read Previous

2020-21 से 2021-22 तक ऑटोमोबाइल निर्यात में 35.9 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि

Read Next

कोक स्टूडियो 50 कलाकारों और 10 नए ट्रैक के साथ भारत लौटा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com