बिहार के मुंगेर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी 438 करोड़ रुपए की सौगात

मुंगेर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के चौथे चरण में मुंगेर जिले के सदर प्रखंड के चड़ौन गांव पहुंचे। उन्होंने 438.51 करोड़ रुपए की 160 विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तारापुर प्रखंड में विभिन्न विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने रणगांव में मध्य विद्यालय, आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र तथा जीविका पुस्तकालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बच्चों से बात करके उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बनाए गए तालाब का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक भी प्रदान किए। उन्होंने मुंगेर में विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने तारापुर प्रखंड के वंशीपुर गांव में प्रस्तावित रिंग रोड (तारापुर बाइपास पथ) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हवेली खड़गपुर प्रखंड के ऋषिकुंड पर्यटक स्थल का भ्रमण किया। वहां के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने उच्च विद्यालय परिसर, नौवागढ़ी का भ्रमण किया और 47.14 लाख रुपए की लागत से निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत भी की। उन्होंने खगौल विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन और निरीक्षण किया। उन्होंने चड़ौन गांव में जिले के विकास से संबंधित विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा रिमोट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऋषिकुंड को अधिक गहरा करने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक पानी जमा रह सके और लोग स्नान कर सकें। उन्होंने कहा कि यह स्थल पर्यटकीय रूप से काफी महत्वपूर्ण है।

मुंगेर जिला में पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य गर्म जलधारा के मनोरम स्थल ऋषिकुंड में सैलानियों का आगमन हमेशा रहता है। यहां प्रत्येक तीन साल में जुलाई-अगस्त माह में मलमास मेले का आयोजन होता है, जहां भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु गर्म जलधारा का आनंद उठाने तथा तपोभूमि का दर्शन करने आते हैं।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

दिल्ली चुनाव 2025 : सीलमपुर में मतदान के बीच हंगामा, भाजपा ने बुर्के की आड़ में लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

Read Next

ट्रंप ने ईरान को समझौते की पेशकश की, विनाश की धमकी भी दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com