बजट से आम लोगों को मिलेगा लाभ, देश को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य : सीआर पाटिल

चंडीगढ़ । केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने बुधवार को कहा कि संसद में पिछले दिनों पेश बजट से आम लोगों को काफी लाभ होगा और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।

चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए सी.आर. पाटिल ने कहा, “मोदी सरकार बनने के बाद जो भी बजट पेश किए गए हैं, उनसे आम जनमानस को बड़े पैमाने पर लाभ मिला है। हम आर्थिक वृद्धि में 11वें स्थान पर थे, अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जल्द ही तीसरा स्थान हासिल कर लेंगे। वैश्विक स्तर पर देश एक-दूसरे से लड़ रहे हैं, इसका असर हम पर भी पड़ रहा है, लेकिन हम सभी सहमत हैं कि यह संतुलित बजट है। पहले हमें टैक्स पर दो लाख रुपये तक की छूट मिल रही थी, अब इसे बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है। पहली बार मध्यम वर्ग को इतने बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि बजट के माध्यम से पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाई हैं। साथ ही छोटे उद्योगों के लिए ऋण बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया गया है। कैंसर रोगियों की देखभाल के लिए 200 डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे।

पहली बार किसानों को भी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनके खाते में हर साल छह हजार रुपये भेजे गए हैं। हमारी सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए किसान सम्मान योजना बनाई है। हरियाणा के 13.8 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अब तक मिला है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब तक 15 करोड़ घरों में शुद्ध पानी केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है। केंद्र सरकार ने 2028 तक हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा को केंद्र सरकार की ओर से 76 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। बजट में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। जल शक्ति मंत्रालय को इस बार 67 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है।

–आईएएनएस

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भोजपुरी के स्टार लगाएंगे हंसी का तड़का, खोलेंगे एक-दूसरे की पोल

मुंबई । 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 में इस बार हंसी का डबल डोज देने के लिए भोजपुरी के तीन बड़े स्टार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। शो...

admin

Read Previous

महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत, जनवरी में खुदरा महंगाई दर पांच महीने के निचले स्तर 4.31 प्रतिशत रही

Read Next

पीएम मोदी की यात्रा से मिली भारत-फ्रांस रिश्तों को मजबूती, दोनों देशों ने किए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com