मप्र में भाजपा ने उप-चुनाव जीतने के लिए फहराया विजय संकल्प ध्वज

भोपाल, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए सियासी गर्मी बढ़ चली है। भाजपा ने विजयादशमी के मौके पर उप-चुनाव वाले क्षेत्रों के बूथ स्तर पर विजय संकल्प ध्वज फहराया और जीत का संकल्प लिया।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पृथ्वीपुर विधानसभा में विजय संकल्प ध्वज फहराते हुए कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की जीत के लिए मनाया जाता है। इस दिन जो भी संकल्प लेकर काम शुरू करते हैं, उसमें विजय जरूर होती है। भाजपा ने भी दशहरा पर विजय संकल्प ध्वज अभियान की शुरूआत की है। सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर उपचुनाव के अभियान में जुट रहे हैं, हमारी जीत सुनिश्चित है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज जिन आतताइयों ने देश-प्रदेश के अंदर आतंक और खौफ पैदा किया है। राजा घनानंद आतंक का पर्याय बन गया था। तभी चाणक्य ने आकर राज्य को चौपट होने से बचा लिया। मध्यप्रदेश में भी जब दिग्विजय सिंह का शासनकाल था, यहां भी आतताइयों जैसी स्थिति हो गई थी। तब इसी बुंदेलखंड की धरती से संकल्प लेकर उमा भारती ने उस सरकार को उखाड़ फेंका था। ऐसे घनानंदों को खत्म करने चाणक्यों को आगे आना होगा।

इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के रैगांव विधानसभा के ग्राम सोहावल में भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के समर्थन में जनसभा में कहा कि आचार संहिता होने के कारण मैं कोई घोषणा नहीं कर सकता लेकिन दिल में संकल्प है कि मामा इस क्षेत्र में आया है तो सोहावल सुबोला, बाबूपुर और विधानसभा के गांवों की तस्वीर नहीं बदली तो मामा के आने का मतलब ही क्या।

उन्होंने कहा कि चिंता न करना 30 अक्टूबर को वोट डलेंगे, और दो नवंबर को गिनती हो जाएगी इसके बाद सरकार आपकी होगी, विधायक आपका होगा और क्षेत्र की सभी समस्याएं आपका मामा दूर करेगा।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

ब्रिटेन में क्रिसमस से पहले नहीं लगाया जाएगा कोई नया कोरोना प्रतिबंध : पीएम

Read Next

गृह मंत्रालय को आंध्र में धर्मातरण में 18 एनजीओ के शामिल होने की शिकायतें मिलीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com