बिहार : फल विक्रेता की बेटी ने ज्वाइन किया बीएसएफ, गांव में जोरदार स्वागत

बांका । बिहार के बांका जिले के अंतर्गत अमरपुर नगर पंचायत में एक फल बेचने वाले गरीब व्यक्ति की बेटी ‘सीमा सुरक्षा बल’ (बीएसएफ) में सिपाही बन गई है। बीएसएफ में भर्ती होने से परिवार के साथ-साथ गांव वालों में खुशी का माहौल है।

रिया कुमारी 12वीं पास हैं और फिलहाल ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। बीएसएफ ज्वाइन करने के बाद जब वह पहली बार अपने गांव आईं, तो गांव वालों ने माला और फूलों से उनका जोरदार स्वागत किया।

बीएसएफ में भर्ती होकर परिवार और गांव वालों का नाम रोशन करने वाली रिया कुमारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की। उन्होंने बताया कि वह शुरुआत से इसके लिए तैयारी कर रही थी और उन्होंने पहली बार में ही सफलता हासिल कर ली।

रिया कुमारी ने बताया कि वो मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं, पिता की बस स्टैंड में फल का दुकान है। सिपाही बनने के लिए शारीरिक फिटनेस टेस्ट की तैयारी के लिए भागलपुर गई थीं।

उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने उनका अटूट समर्थन किया था, जिसने मुझे यह सफलता हासिल करने में मदद की। रिया ने कहा कि परिवार के हर सदस्य ने शिक्षा में योगदान दिया और इसलिए यह सफलता अकेले उसकी नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

रिया के पिता श्रवण कुमार ने बताया कि उनकी एक ही लड़की है। बेटी के सेना में शामिल होने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। नौकरी के बाद पहली बार घर आने पर बेटी का जोरदार स्वागत किया गया। अब इन्होंने घर और मोहल्ले का नाम रोशन कर दिया है।

सीमा सुरक्षा बल में बेटी की तैनाती को लेकर उनके माता-पिता काफी खुश हैं। बीएसएफ ज्वाइन करने के बाद पहली बार घर लौटने पर पूरे समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़े के साथ संगीत की प्रस्तुति हुई। ग्रामीणों ने उनको माला पहनाई। इलाके के लोगों का कहना है कि रिया ने जो सफलता हासिल की है, उससे आस-पास के लोगों का भी मान बढ़ा है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

थाड एंटी मिसाइल सिस्टम : इजरायल पर ईरानी हमले को करेगा फेल

Read Next

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के नए विधायकों का पार्टी मुख्यालय में गर्मजोशी से स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com