रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर – कोरोना काल से पहले की तरह दौड़ेंगी ट्रेनें, किराया भी होगा कम

नई दिल्ली, 13 नवंबर ( आईएएनएस)। शुक्रवार को रेल यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय से एक अच्छी खबर निकल कर सामने आई। रेलवे ने कोरोना काल में स्पेशल नंबर के साथ चलाए जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था को बंद करने का फैसला कर लिया है। अब ये तमाम ट्रेनें कोरोना काल से पहले के नाम और नंबर के साथ पटरियों पर दौड़ेंगी और इसके लिए रेल यात्रियों को कोरोना काल की तुलना में किराया भी कम देना पड़ेगा।

रेल यात्रियों से जुड़े इस महत्वपूर्ण फैसले पर रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को एक सकरुलर जारी करते हुए बताया कि ट्रेनों के प्रकार और यात्रा को लेकर नए दिशा-निर्देश और नियमित किराए के साथ अब ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से वर्तमान किराए की दर में 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

दरअसल , कोरोना महामारी के प्रकोप के आने से पहले रेलवे लगभग 1700 ट्रेनों को मेल या एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर दौड़ा रहा था ,लेकिन कोविड महामारी के दौर में इन ट्रेनों के संचालन को रोकना पड़ा था। उसके बाद से इन ट्रेनों को स्पेशल नंबर के साथ स्पेशल ट्रेन का दर्जा देकर फिर से शुरू किया गया। लेकिन इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को 30 प्रतिशत तक ज्यादा किराए का भुगतान करना पड़ता था। रेलवे ने शुक्रवार को सकरुलर जारी कर इसी व्यवस्था को खत्म करने का ऐलान कर दिया। हालांकि सीआरआईएस को सॉफ्टवेयर में बदलाव करने में 2-3 दिन तक का समय लगता है इसलिए इस नए फैसले को लागू होने में 2-3 दिन लगने की संभावना है।

इस नए आदेश के साथ रेलवे ने यह भी साफ कर दिया है कि, पहले से बुक किए गए टिकट पर न तो रेलवे किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज लेगा और न ही किसी तरह का रिफंड देगा।

रेल मंत्रालय के इस फैसले के बाद अब ट्रेन के नंबर में पहले जीरो नहीं लगेगा, किराया भी कम लगेगा लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए सेकंड क्लास में रिजर्वेशन की अनिवार्यता अभी जारी रहेगी। इसके साथ ही सभी ट्रेनों में कोरोना से जुड़े नियम और प्रतिबंध पहले की तरह ही जारी रहेंगे।

लगभग 20 महीने बाद मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में रेलवे सामान्य व्यवस्था की तरफ लौटता दिखाई दे रहा है। अब एक बार फिर से ये ट्रेनें पुराने नाम, नंबर और किराए के साथ पटरी पर दौड़ती दिखाई देंगी । हालांकि पैसेंजर ट्रेनों के मामले में अभी भी रेलवे की तरफ से किसी बड़े फैसले का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन रेलवे के सूत्र यह बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में मंत्रालय पैंट्री कार और एसी क्लास के कोचों में फिर से पर्दे लगाने को लेकर बड़ी घोषणा करने जा रहा है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

‘कैंडी’ के लिए महिला पुलिसकर्मियों से मिलीं ऋचा चड्ढा

Read Next

‘ह्यूमन’ की भूमिका पर कीर्ति कुल्हारी ने कहा, यह मेरा एक नया प्रतिनिधित्व

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com