अशोक गहलोत बढ़ा सकते हैं महिला चेहरों की संख्या

क्या राजस्थान में मंत्रिपरिषद का विस्तार पाँच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रख होगा?

नई दिल्ली। राजस्थान में गहलोत मंत्रिपरिषद के विस्तार और प्रदेश संगठन में व्यापक बदलाव की अटकलों के मध्य कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा अगले वर्ष लोकसभा के सन 2024 में उत्तरप्रदेश सहित कुछ राज्यों में होने वाले सत्ता के सेमी फाईनल चुनावों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की हालिया घोषणा के नए फॉर्मूला के मद्दे नज़र राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन के सम्भावित बदलाव में भी महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जा सकता हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस हाई कमान और गांधी परिवार के सबसे अधिक वफ़ादार नेता माने जाते है। वे ऐसी घोषणाओं को हाथी हाथ लागू करने में प्रायः सबसे आगे रहते है।ऐसे में यह सम्भावना है कि प्रदेश में गहलोत की नई केबिनेट में पहलें की तुलना में अधिक महिलाओं के चेहरे देखने को मिल सकते है।

मुख्यमंत्री गहलोत अपने मंत्रिपरिषद में महिलाओं को व्यापक भागीदारी दे सकते हैं जिसमें तीन-चार महिला विधायकों को कैबिनेट विस्तार में जगह दी जा सकती है और दो-तीन महिला विधायकों को अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में राजनीतिक संदेश देने के लिए संसदीय सचिव भी बनाया जा सकता है।प्रियंका गांधी की यूपी में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा का असर राजस्थान में भी देखा जा सकता है।

गहलोत मंत्रिपरिषद में अभी 21 मंत्री है और 200 सदस्यों वाली विधानसभा में पन्द्रह प्रतिशत के हिसाब से मुख्यमंत्री सहित कुल तीस मंत्री बनाए जा सकते है। इस प्रकार अभी नौ मंत्रियों और मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाईश है। वर्तमान में गहलोत सहित उनके मंत्रीमंडल के कई मंत्रियों के पास एक से अधिक विभागों की दोहरी ज़िम्मेदारियाँ है। केबिनेट विस्तार में इन मंत्रियों के काम के भार को कम कर नए मंत्रियों को ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं।

कांग्रेस हाई कमान ने गहलोत मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों डॉ रघु शर्मा और हरीश चौधरी को गुजरात एवं पंजाब के प्रभारी का दायित्व सौंपा हैं। वहीं डॉ बी डी कल्ला और प्रमोद भाया जैन आदि को भी आज़ादी के अमृत महोत्सव समिति में शामिल किया गया है। साथ ही कुछ अन्य को भी संगठन की जिम्मदारियां दी जा सकती हैं।इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होना है और संसदीय सचिव बनाने की गुंजाईश भी मौजूद है।

ऐसे में बताया जा रहा है कि ‘नई गहलोत कैबिनेट’ के लिए दिल्ली और जयपुर में एक फॉर्मूले पर काम किया जा रहा है, जिसके तहत गहलोत मंत्रिपरिषद के विस्तार में 12 से 15 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता हैं। हालांकि यह विस्तार कब होगा, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है,लेकिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को यकीन है कि इस महीने के अंत तक अन्यथा निश्चित रूप से गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ तक ऐसा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि मंत्रिपरिषद के विस्तार,संगठन में फेरबदल और निगम बोर्ड आदि में राजनीतिक नियुक्तियों के सम्बन्ध में विचार विमर्श करने के लिए गहलोत शीघ्र ही दिल्ली का दौरा भी करेंगे। जानकार सूत्रों के अनुसार नए मंत्रियों की नियुक्ति आदि के लिए हाई कमान द्वारा गहलोत को पूरी छूट दी जायेगी।

बताते है कि जिन मंत्रियों को संगठन में पद दिए गए है उन मंत्रियों की दोहरी जिम्मेदारियों को दूर करने के लिए पायलट कैंप के चार और सीपी जोशी खेमे के दो विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है। इनमें से मुख्यमंत्री गृह और वित्त विभाग मन्त्रालय किसी को देंगे अथवा नहीं यह देखना होगा !
सूत्र यह भी बताते हैकि पहली बार विधायक बने नेताओं को मन्त्री नहीं बनाया जायेगा लेकिन पूर्व में सांसद रह चुके पहली बार के विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुए और समर्थित निर्दलीय विधायकों में संयम लोढ़ा, महादेव सिंह खंडेला, बाबू लाल नागर और राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मन्त्री बनाया जा सकता है। शेष अन्य विधायकों को संसदीय सचिव बना समायोजित किया जा सकता हैं।

उल्लेखनीय है कि विगत 16 अक्टूबर को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर राजस्थान को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन से कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों आदि पर विस्तार से चर्चा हुई बताते है।

रेगिस्तान प्रधान पश्चिम राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क़रीब पंद्रह महीनों के पश्चात अपने गृह नगर जोधपुर की यात्रा पर है। इस मध्य मीडिया में यह खबरें भी आ रही है कि गहलोत शीघ्र ही दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और हाई कमान के नेताओं से मुलाक़ात कर राजस्थान के बहु प्रतीक्षित मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे।

इंडिया न्यूज स्ट्रीम

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं...

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 प्रत्याशियों की लिस्ट

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने केरलम (पहले केरल) समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बीच दक्षिण भारतीय...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

सरकार ने ओएनजीसी की गैस की कथित हेराफेरी के आरोप में रिलायंस और बीपी से मांगे 2.81 अरब डॉलर: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने भारत के पूर्वी तटवर्ती केजी बेसिन में स्थित ओएनजीसी के तेल क्षेत्र से कथित तौर पर गैस की हेराफेरी करने के आरोप में रिलायंस इंडस्ट्रीज...

पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई: संजय सरावगी

पटना । बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भी महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। महागठबंधन, जो इस चुनाव परिणाम...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, बिहार में भाजपा से होगा मुख्यमंत्री : चिराग पासवान

पटना । बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे सीएम...

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

editors

Read Previous

कर्नाटक पुलिस ने ड्रग्स रैकेट की होम डिलीवरी का भंडाफोड़ किया

Read Next

नजीब मिकाती बने लेबनान के नए पीएम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com