बच्चों के लिए मुसीबत बनता ऑनलाइन गेम

भोपाल, 9 सितम्बर (आईएएनएस)| वर्तमान दौर में सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते दायरे के साथ बच्चों में ऑनलाइन गेम खेलने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिसके चलते कई बार बच्चे मुसीबत में घिर भी जाते हैं और आपराधिक रास्ता भी चुन लेते हैं। ऑन लाइन गेम खेलने की बढती लत से बच्चों को दूर रख जाए, और आने वाली मुसीबत से बचाया जाए इसके लिए साइबर सेल ने बालकों को कुछ हिदायतें दी हैं। मध्यप्रदेश में कई हिस्सों से इस तरह की शिकायतें आ रही हैं कि बच्चे ऑनलाइन गेम में उलझ कर गलत रास्ते पर जा रहे हैं। छतरपुर जिले में तो पिछले दिनों एक बच्चे ने ऑनलाइन गेम में रकम हारने पर आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा कई और भी ऐसे मामले आए हैं जिसमें पता चला है कि ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर में बच्चे चोरी जैसी आदतों में भी पड रहे हैं।

इतना ही नहीं कई स्थानों पर तो ऑनलाइन गेम से बच्चे दूर रहें इसके लिए अभिनव प्रयोग भी किए जा रहे हैं। छतरपुर जिले की पुलिस ने ऐसे बच्चों को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू किया है जो ऑनलाइन गेम से तौबा कर रहे हैं वहीं पुलिस की साइबर सेल अभिभावकों को सलाह दे रही है कि वे बच्चों पर नजर रखें।

राज्य साइबर सेल द्वारा जारी एडवाइजरी में अभिभावकों से कहा गया है कि बच्चों को हो सके तो मोबाइल नहीं दें। ऑनलाइन क्लॉसेस के लिए बिना सिम कार्ड का मोबाइल दें, बच्चों को वाईफाई से इंटरनेट इस्तेमाल करने दें। बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखें।

साइबर सेल की एडवाइजरी में कहा गया है कि परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल में प्ले स्टोर पर पैरेंटल कंट्रोल ऑन करें। पासवर्ड बच्चों को नहीं बताएं, बच्चों को हर तरह के ट्रांजेक्शन की छूट नहीं दें। खाते से पैसे कटने का मैसेज आते ही बच्चों से पैसे कटने का कारण अवश्य पूछें।

एक तरफ जहां साइबर सेल ने बच्चों केा कम से कम मोबाइल देने की सलाह दी है तो दूसरी ओर इन दिनांे कोरोना के कारण बच्चों को ऑन लाइन पढ़ाया जा रहा है। एक पालक आशीष शर्मा का कहना है कि यह एक चुनौती का काम है, बच्चे से आप कहें कि ऑन लाइन पढ़ो और उसे मोबाइल से दूर भी रखें। ऐसे में बच्चों केा लगता है कि पालक ही उस पर भरोसा नहीं कर रहे है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

केरल हाईकोर्ट ने तटीय इमारतों को गिराने के लक्षद्वीप प्रशासन के आदेश पर रोक लगाई

Read Next

सेना के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट शहीद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com