एम्स बनने से दरभंगा का होगा विस्तार, बिहार के लोगों को मिलेगी अच्छी चिकित्सा व्यवस्था : नीतीश कुमार

दरभंगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के दरभंगा में एम्स का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बिहार को 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा दिया।

इस कार्यक्रम में मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एम्स बनने से दरभंगा का विस्तार होगा तथा दरभंगा सहित बिहार के लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “एम्स बन जाएगा तो दरभंगा का बहुत विस्तार होगा। अपने इलाके से यहां इलाज कराने आने वाले लोगों को सुविधा होगी। आज प्रधानमंत्री मोदी इसके शिलान्यास के लिए आए हैं, यह बहुत खुशी की बात है। इसलिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं।”

दरभंगा एम्स के लिए नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। नीतीश कुमार ने कहा कि एम्स के निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री की ओर से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस जगह (शोभन, दरभंगा) पर एम्स बन रहा है। यह बहुत अच्छा बनेगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज की चर्चा करते हुए कहा कि यह तय कर दिया गया है कि उसका और विस्तार करे देंगे। यहां 2500 लोगों के इलाज का इंतजाम किया जा रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पटना के बाद दरभंगा में एम्स बन रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि इसके लिए जो भी राज्य सरकार को सहयोग करना है, हम लोग करेंगे। दरभंगा में एम्स बन जाएगा तो समझिए और ज्यादा शहर का विस्तार होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पधारे हैं, ये आज एम्स बनने की शुरुआत कर रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ओर इशारा करते हुए लोगो से कहा, “अब ये आ गए हैं। जितना हम लोग सोचते हैं ये उससे भी बढ़िया बनाएंगे। हमको मालूम है।”

–आईएएनएस

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अपने बेटे...

इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें

काठमांडू । दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ईरान और अमेरिका-इजरायल हमले का असर दिखने लगा है। तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। कई देशों में तेल...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

मध्य पूर्व तनाव का असर: निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा

नई दिल्ली । निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर...

पेट्रोल-डीजल की देश में कोई कमी नहीं, एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग 92 फीसदी तक पहुंची : पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस को लेकर मची हाहाकार के बीच भारत सरकार ने विश्वास दिलाया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

admin

Read Previous

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: शिवराज सिंह चौहान ने की लोगों से मतदान की अपील

Read Next

मुख्यमंत्री हेमंत ने पत्नी कल्पना के साथ रांची में किया मतदान, पूर्व सीएम चंपई ने पैतृक गांव में डाला वोट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com