तीसरी लहर को रोकने के डिजिटल टेक्नोलॉजी अपनाएगा एम्स

नई दिल्ली: एम्‍स, कोविड की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए देश को तैयार करने वास्ते डिजिटल टेक्‍नोलॉजी का भी प्रयोग कर रहा है।

कोरोना महामारी के दौरान राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लगभग 8 लाख रोगियों का ओपीडी में इलाज किया गया और 1.25 लाख से अधिक रोगियों को आपातकाल में देखा गया तथा 50,000 से अधिक सर्जरी की गईं और 80,000से अधिक रोगियों को भर्ती किया गया।

यह जानकारी एम्स केनिदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने एम्स के 66 वें स्थापना दिवस पर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मण्डविया थे।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍यमंत्री डॉ. भारती प्रवीन पवार इस अवसर पर विशिष्‍ट अतिथि थी।

श्री गुलेरिया ने बताया कि केवल एनसीआई झज्जर में, 8000 से अधिक कोविड रोगियों का उपचार किया गया और एम्बुलेंसों द्वारा लगभग 20000 फेरे लगाए गए। उन्होंने बताया कि एम्स द्वारा कोविड महामारी के दौरान 750 शोधपत्र प्रकाशित किए गए।

समारोह में श्री मांडविया और सुश्री पवार ने “डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा” विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

श्री गुलेरिया ने बताया कि एम्स ट्रॉमा केंद्र को केवल कोविड-19 रोगियों का उपचार करने हेतु परिवर्तित किया गया था तथा बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक को शामिल करके बिस्‍तरों की संख्या से बढ़ाकर कर दी गई, जिसमें 101 आईसीयू बेड भी शामिल थे। पहली तथा दूसरी लहर के चरम पर 100% बेड भरे रहे। इसमें महामारी की शुरुआत के बाद से लगभग 400 सर्जरी तथा 1200 डायलिसिस सहित 7500 से अधिक कोविड रोगियों का उपचार किया गया।

एम्‍स अनुसंधान, शिक्षाविदों और गुणवतापूर्ण परिसर जीवन पर अधिक ध्‍यान देने के साथ एक विश्‍व स्‍तरीय चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय के रूप में खुद को फिर से स्‍थापित करने के लिए तैयार है।
पिछले 6 महीनों में 500 घंटे से अधिक समय के लिए व्‍यापक परामर्श बैठकें आयोजित की गई हैं।

उन्‍होंने यह भी कहा कि मदर एंड चाइल्‍ड ब्‍लॉक का कार्य पूरा कर लिया गया है और जुलाई, 2021 में इसे आंशिक रूप से क्रियाशीन कर दिया गया है। सर्जिकल ब्‍लॉक का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है और विभिन्‍न मंजूरी के लिए परीक्षण प्रक्रियाधीन है और जिसके शीघ्र ही क्रियाशील होने की संभावना है। जराचिकित्‍सा ब्‍लॉक का निर्माण कार्य लगभग 92% पूरा हो चुका है और सितंबर, 2021 तक इसके कार्यशील होने की संभावना है। प्राइवेट वार्ड का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है और इसे जल्‍द से जल्‍द रोगी उपचार के लिए उपलब्‍ध करा दिया जाएगा।

समारोह में श्री मनसुख मांडविया और डॉ. भारती प्रवीन पवार ने 31 छात्रों को पदक और पुस्तक पुरस्कार तथा प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने के लिए विकृतिविज्ञान, बाल रोग, जठरांत्ररोग विज्ञान और त्वचारोग विज्ञान विभाग को 4 सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदय और विशिष्ट अतिथि महोदया ने शैक्षिक एम्स नियम पुस्तिका का विमोचन भी किया।

मुख्य अतिथि ने स्‍व-चालित शुष्‍क रसायन प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया। यह प्रयोगशाला 2-3 घंटे में रिपोर्ट की उपलब्धता के साथ रोगी उपचार के लिए 24X7 नैदानिक सेवाएं सुनिश्चित करेगी।
श्री मनसुख मांडविया ने कहा कि एम्स में प्रवेश पाना हर मेडिकल छात्र का सपना होता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को ऐसे विचारों पर मंथन करने और बारीकी से सोचने का आह्वान किया जो भारत में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और भारत को शीर्ष वैज्ञानिक देशों में स्थान दिलाने में सहायक होंगे।इस अवसर पर, जिपमेर (JIPMER), पुडुचेरी के निदेशक, डॉ. राकेश अग्रवाल द्वारा “जन स्वास्थ्य नीति मार्गदर्शन में स्वास्थ्य अर्थशास्त्र का उपयोग” विषय पर तृतीय ‘एम्स स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ दिया गया।

श्री मनसुख मांडविया और डॉ. भारती प्रवीन पवार ने कन्वर्जेंस ब्लॉक में स्थित ‘स्किल ई-लर्निंग और टेलीमेडिसिन सुविधा’ का भी दौरा किया।

इंडिया न्यूज स्ट्रीम

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

तेजस्वी यादव ने ‘रिशु श्री महाघोटाले’ पर बिहार की एनडीए सरकार से पूछे 20 सवाल

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कथित 'रिशु श्री महाघोटाले' को लेकर राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार से 20...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

राजस्थान: कपड़े की दुकान में चोरी की कोशिश में चार महिलाएं गिरफ्तार

जयपुर । राजस्थान में झालावाड़ जिले की पनवाड़ थाना पुलिस ने महिला लुटेरी गैंग की चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन पर क्षेत्र में हाल ही के दिनों में...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

भारत और सेशेल्स पुराने मित्र, हिंद महासागर हमारी साझी विरासत: पीएम मोदी

विक्टोरिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंद महासागर भारत और सेशेल्स के बीच दूरी नहीं, बल्कि जुड़ाव का...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

राम मंदिर विवाद पर दिनेश शर्मा का पलटवार, बोले- सबूत हैं तो एसआईटी को सौंपें

मुंबई । अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने इस मुद्दे पर विपक्ष को आड़े...

असली टीएमसी को पहचानना मुश्किल, जनता ने असली दोषियों को पहचान लिया: पूर्णिमा चक्रवर्ती

कोलकाता । श्यामपुकुर की निवर्तमान विधायक और मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस के भीतर गहरे गुटबाजी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि जनता ने 'असली दोषियों' की पहचान...

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

editors

Read Previous

मोदी ने आईएएस में शामिल होने की दृष्टिबाधित छात्र की महत्वाकांक्षा की सराहना की

Read Next

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com