राजस्थान: कपड़े की दुकान में चोरी की कोशिश में चार महिलाएं गिरफ्तार

जयपुर । राजस्थान में झालावाड़ जिले की पनवाड़ थाना पुलिस ने महिला लुटेरी गैंग की चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन पर क्षेत्र में हाल ही के दिनों में कपड़े की दुकान में चोरी की कोशिश का आरोप है।

झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीते दिनों पनवाड़ क्षेत्र के एक कपड़े की दुकान में यह महिलाएं कपड़े खरीदने के बहाने गईं और वहां उन्होंने कपड़े चुराकर अपने बैग में रख लिए, लेकिन दुकान मालिक की नजर पड़ने पर महिलाओं ने विरोध किया और उनके द्वारा छीनाझपटी भी की गई।

इस पर कपड़े की दुकान के मालिक ने पनवाड़ थाने में मामला दर्ज कराया था। दर्ज प्रकरण के अंतर्गत कपड़े की दुकान में लूट का प्रयास करने वाली महिला गैंग को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमलता उर्फ ममता बागरी, रगीली भोग्या, भुली बाई मोग्या और कोशना के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई का एक दूसरा मामला शनिवार को ओडिशा से सामने आया, जहां ओडिशा की कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीयकृत बैंक के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से 8.50 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के आरोप में असम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असम के नगांव जिले के रूपाहीहाट निवासी 29 वर्षीय हारुन रशीद, मोरीगांव जिले के लहरीघाट निवासी 22 वर्षीय जुनैदुर इस्लाम और 23 वर्षीय एजाजुल हक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई भुवनेश्वर के साइबर क्राइम एंड इकोनॉमिक ऑफेंस (सीसी एंड ईओ) थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान की गई। यह मामला त्रिनाथ बाजार निवासी 64 वर्षीय बुलू दास की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

Read Next

‘गोविंदा के कई अफेयर थे’, सुनीता आहूजा ने किए अपनी शादी को लेकर खुलासे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com