बवाल और हंगामे की खबरों के बीच यूपी में एक बजे तक 31.21 प्रतिशत मतदान

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए एक बजे तक औसत मतदान 31.21 प्रतिशत रहा। यह जानकारी राज्य निर्वाचन कार्यालय दी है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े मीरापुर में 36.77 प्रतिशत, कुंदरकी 41.01, गाजियाबाद 20.92, खैर 28.80, करहल 32.29, सीसामाऊ 28.50, फूलपुर 26.67, कटेहरी 36.54, मझवां में 31.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। कई जगह से बवाल, हंगामे की खबरें आई हैं। सपा लगातार भाजपा, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर बेईमानी का आरोप लगा रही है।

प्रत्याशी हाजी रिजवान ने कुंदरकी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की। हाजी रिजवान ने जिला व पुलिस प्रशासन पर मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया। नाकाबंदी करके मतदाताओं को रोकने के साथ ही पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट का आरोप लगाया।

कानपुर सीसामऊ भाजपा के उम्मीदवार सुरेश अवस्थी अपने समर्थकों के साथ अधिकारियों से बहस करते दिखाई दिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के गुंडे हमारे एजेंट को धक्का मारकर निकाल रहे हैं। आप लोग सिर्फ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनकी गाड़ी पर किसी ने पत्थर भी फेंका। हालांकि, गाड़ी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

अंबेडकरनगर से सपा सांसद लालजी वर्मा की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इसके बाद सांसद भड़क गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहे।

मझवां से सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। इनकी पर्ची फाड़ दी गई।

कुंदरकी में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी हार रहे हैं। इसलिए वह प्रशासन और दूसरी पार्टियों पर गलत आरोप लगा रहे हैं। मतदान को रोकने जैसी बात बेबुनियाद है।

गौरतलब हो कि उपचुनाव वाली नाै विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 34,35,974 मतदाता हैं। 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मतदाता गाजियाबाद और सबसे कम सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

नियोजित शिक्षक जहां हैं, वहीं रहेंगे : सीएम नीतीश कुमार

Read Next

देश के पहले न्यूक्लियर पावर प्लांट का तय समय में करना चाहते हैं निर्माण: मिस्र के प्रधानमंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com