8 लाख छात्रों में से वीर गाथा प्रतियोगिता के 25 विजेताओं का चयन

नई दिल्ली, 6 जनवरी, (आईएएनएस)| केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पूरे देश में 21 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2021 तक वीर गाथा परियोजना का आयोजन किया। गुरुवार को देशभर से इस प्रतियोगिता के 25 विजेताओं का चयन किया गया।

वीर गाथा एक ऐसी अनूठी परियोजना है जिसे हमारे देश के स्कूली बच्चों को युद्ध नायकों और बहादुर लोगों की कहानियों से प्रेरित करने के लिए शुरू किया गया है, और इसे पूरे देश से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, रक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर यह सोच रखी है कि स्कूली छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं के आधार पर गतिविधियां करने के लिए प्रेरित किया जाए।

28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 4,788 स्कूलों के 8,03,900 से अधिक छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रों ने निबंध, कविता, चित्र और मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों के रूप में अपनी प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया। कई दौर के मूल्यांकन के बाद 6 जनवरी, 2022 को ‘सुपर 25’ को चुना गया और विजेता घोषित किया गया। एक राष्ट्रीय स्तर की समिति ने सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया है।

विजेताओं को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही 25 जनवरी, 2022 को उनके नई दिल्ली आगमन पर सम्मानित किया जाएगा और वे रक्षा मंत्रालय के विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार सभी प्रतिभागियों को वीर गाथा परियोजना के प्रति उनके उत्साह के लिए बधाई और धन्यवाद दिया है।

मंत्रालय का कहना है कि गणतंत्र दिवस 2022 कई मायनों में विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार कई नए कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों से उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करके इसे लोगों का उत्सव बनाने का प्रयास किया गया है। साथ ही गणतंत्र दिवस के आयोजनों की तैयारी की प्रक्रिया में भी लोगों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना पैदा करें या फिर से जगाने की कोशिश करें।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

यूपी सरकार ने नौकरियों में खिलाड़ियों को आरक्षण देने की मांग को स्वीकार किया

Read Next

अभिनेता नितिन की पत्नी को हुआ कोरोना, आइसोलेशन में मानाया जन्मदिन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com