बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च कर रहे हैं : सीएम आतिशी

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि दिल्ली सरकार अपने बजट का 25 प्रतिशत से अधिक शिक्षा पर खर्च कर रही है। बीते साल सरकारी स्कूल के 2,000 से अधिक छात्रों ने जेईई और नीट पास किया। यह आंकड़ा निजी स्कूलों के बराबर या उससे भी बेहतर है। उन्होंने शुक्रवार को आईपी यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली समारोह के समापन में यह बातें कही।

आतिशी ने कहा, “अधिकांश प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ या शीर्ष रैंक वाले अधिकारी भारतीय हैं। भारतीय दुनिया भर में जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल हैं। शिक्षा उन सभी देशों के लिए शीर्ष प्राथमिकता रही है, जो विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आते हैं। एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए भारत को शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।”

विश्वविद्यालय के कुलपति पद्मश्री प्रो. महेश वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने कश्मीरी गेट से एक मामूली शुरुआत की थी। अपने अस्तित्व के 25 वर्षों में अब विश्वविद्यालय ने 40 विषयों में 190 अकादमिक कार्यक्रमों, 11,000 प्रकाशनों, 1.13 लाख से अधिक छात्रों, 18 स्कूलों और 110 संबद्ध संस्थानों से अपना विस्तार किया है। छात्रों को 50,000 रुपए की सीड मनी प्रदान करने वाली बिजनेस ब्लास्टर्स योजना, विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए इंक्यूबेशन फंड के साथ सिंक्रनाइज़ करती है। यह अभी चल रहे 75 स्टार्टअप को आगे ले जाने में मदद कर रही है।

आतिशी ने इस दौरान कहा कि भारत को नंबर वन देश बनाना है तो शिक्षा को पहली प्राथमिकता देनी होगी, जो दिल्ली सरकार दे रही है। पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल टीन शेड में चलते थे और छत भी टपकती थी। आज सरकारी स्कूल ऐसे बन गए हैं कि वो प्राइवेट स्कूलों को भी मात दे रहे हैं। पिछले सात साल से लगातार दिल्ली सरकार के स्कूल प्राइवेट स्कूलों से अच्छा रिजल्ट ला रहे हैं। देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है।

सीएम आतिशी ने कहा कि आईपी यूनिवर्सिटी की फैकल्टी, उनका रिसर्च और यहां के बच्चे न सिर्फ दिल्ली में बल्कि पूरे इंटरनेशनल फोरम में हमारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आज यहां 190 एकेडमिक प्रोग्राम, 40 डिसिप्लिन में चल रहे हैं और आईपी यूनिवर्सिटी के तहत 90 हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। यह शायद पूरे देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में से एक है। आप कनाडा, यूएस, सिंगापुर के किसी भी बड़े अस्पताल में चले जाएं, वहां तकरीबन सभी विभागों के हेड ऑफ डॉक्टर्स भारतीय होंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 2014 में हमारी सरकार बनने से पहले दिल्ली के उच्च और तकनीकी शिक्षा विश्वविद्यालयों में उस समय मात्र 83,600 छात्र थे और दस साल की इस शिक्षा क्रांति के बाद आज 1 लाख 55 हजार छात्र दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं और शानदार डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। अब हमारे छात्र सिर्फ बीए, बीकॉम जैसी पारंपरिक डिग्री ही नहीं बल्कि रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पढ़ रहे हैं, उद्यमशीलता में बीबीए कर रहे हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

संध्या थिएटर मामला : ‘पुष्पा’ की सुबह गिरफ्तारी, दोपहर बाद जमानत

Read Next

वीर सावरकर पर टिप्पणी मामले में लखनऊ की अदालत ने राहुल गांधी को किया तलब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com