यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमलों में 12 की मौत, कई घायल

कीव । यूक्रेन पर हुए रूसी हमलों में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 39 लोग घायल हो गए।

राज्य आपातकालीन सेवा ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिणी शहर जापोरीज्जिया में हवाई बमों के हमले में दस लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। वहीं, एक कार सर्विस स्टेशन में भी आग लग गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आग 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैल गई थी। हालांकि, आग पर तो काबू पा लिया गया। लेकिन, आग की वजह से छह वाहनों को नुकसान पहुंचा।

शहर की रक्षा परिषद के प्रमुख ओलेक्सांद्र विलकुल ने बताया है कि मध्य यूक्रेन के क्रिवी रीह शहर में एक बैलिस्टिक मिसाइल एक प्रशासनिक भवन पर गिरी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया है कि हमले में छह अपार्टमेंट की इमारतें, पांच निजी घर और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

11 नवंबर को भी दक्षिणी यूक्रेन के माइकोलाइव और जापोरीज्जिया शहरों में रूसी हमलों में छह लोगों की मौत हो गई थी और 23 अन्य घायल हो गए थे।

माइकोलाइव के गवर्नर विटाली किम ने टेलीग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि रूसी सेना ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 1:50 बजे शाहेद-131 और शाहेद-136 ड्रोनों से माइकोलायिव पर हमला किया था। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं, जापोरिज्जिया में तीन हवाई हमलों में 71 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 22 लोग घायल हो गए थे।

कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया था कि यूक्रेन की राजधानी पर भी रात भर ड्रोन हमले हुए थे।

–आईएएनएस

लोकसभा में अमित शाह के भाषण पर राहुल-प्रियंका बोले- हमने जो बिंदु रखे हैं, उनका जवाब नहीं दिया

नई दिल्ली । लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं,...

पंजाब में विदेशी ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत एक बड़े पैमाने पर बहुआयामी कार्रवाई में अमृतसर...

तेजी से विकसित हो रहा एआई, वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान

मुंबई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के प्रबंधक निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से विकसित हो रहा है और वित्तीय क्षेत्र में...

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

नई दिल्ली । लोकसभा के शीतकालीन सत्र में 'चुनाव सुधार' जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी है। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा...

महाराष्ट्र सरकार ने नकली दवाओं और खांसी की सिरप पर सख्ती बढ़ाई

नागपुर । महाराष्ट्र में नकली दवाओं और खांसी की सिरप की रोकथाम के लिए सरकार ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस जानकारी का खुलासा महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग...

तेलंगाना सरकार स्टार्टअप्स के लिए बनाएगी 1,000 करोड़ का फंड, सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा ऐलान

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को राज्य के स्टार्टअप सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का विशेष फंड बनाने की घोषणा की।...

गौतम अदाणी ने सत्य नडेला से की मुलाकात, एआई की अपार क्षमताओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वे माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला से मिले और उन्होंने टेक्नोलॉजी...

संजय निरुपम ने जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की कड़ी आलोचना की

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदुत्व...

उडुपी: अवैध रूप से भारत में रह रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

उडुपी । कर्नाटक के उडुपी में सीजेएम कोर्ट ने दस बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और जाली पहचान पत्रों के साथ रहने का दोषी ठहराया...

सीएम रेखा गुप्ता ने भलस्वा ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का किया निरीक्षण

नई दिल्‍ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भलस्वा क्षेत्र में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण किया। वर्ष 2016 में तैयार लेकिन वर्षों से खाली पड़े इन...

सांसद सजय झा ने बताया, पीएम मोदी के लिए कितना अहम रहा है बिहार

नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय झा ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता की सूची में बिहार हमेशा से ही शीर्ष पर रहा...

इंडिगो के ऑपरेशंस में आ रही स्थिरता, एयरलाइन की जवाबदेही तय की जाएगी : राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि बजट एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशंस में स्थिरता आ रही है और देश की बाकी...

admin

Read Previous

रोमानिया : अदालत ने रद्द की राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया, प्रमुख उम्मीदवार के खिलाफ जांच शुरू

Read Next

बैसाखी पर आईं किम कार्दशियन, डॉक्टर की सलाह पर कर रहीं आराम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com