रोमानिया : अदालत ने रद्द की राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया, प्रमुख उम्मीदवार के खिलाफ जांच शुरू

बुखारेस्ट । रोमानिया के संवैधानिक न्यायालय (सीसीआर) ने राष्ट्रपति चुनाव की पूरी प्रक्रिया को रद्द करने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर से ठीक दो दिन पहले शुक्रवार को फैसला सुनाया गया। चुनाव में मुख्य मुकाबला स्वतंत्र उम्मीदवार कैलिन जॉर्जेसकु और सेव रोमानिया यूनियन की नेता एलेना लासकोनी के बीच मुकाबला होना है।

केंद्रीय निर्वाचन ब्यूरो द्वारा पिछले सप्ताह घोषित राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के परिणामों के अनुसार, जॉर्जेस्कु ने 2,120,401 वोट (22.94 प्रतिशत) के साथ बढ़त हासिल की, उसके बाद सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी से लासकोनी (19.18 फीसदी) और प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू (19.15 प्रतिशत) का स्थान रहा।

विभिन्न संस्थाओं और रोमानियाई नेशनल कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार क्रिस्टियन टेरेस की शिकायतों के बाद चुनाव रद्द करने का फैसला आया। टेरेस को पहले चरण में 95,782 वोट मिले थे, जो कुल मतों का 1.04 प्रतिशत था।

सीसीआर ने सोमवार को, 24 नवंबर को आयोजित 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के परिणामों को रद्द करने की मांग वाली टेरेस की याचिका को खारिज कर दिया था। हालांकि, सीसीआर ने शुक्रवार के अपने फैसले में सरकार को एक नई चुनाव तिथि और समय सारिणी निर्धारित करने का आदेश दिया है, जिससे चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से फिर से शुरू हो जाएगी।

राष्ट्रपति क्लॉस इओहन्निस ने घोषणा की कि वे नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण तक पद पर बने रहेंगे। उन्होंने दोहराया कि उनका रोमानिया का प्रधानमंत्री बनने का कोई इरादा नहीं है।

उम्मीदवारों ने चुनाव प्रक्रिया रद्द होने के बारे में अलग-अलग राय रखी। लास्कोनी ने इसे लोकतंत्र के लिए झटका बताया और तर्क दिया कि चुनावी प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए थी। उन्होंने रनऑफ जीतने में अपना विश्वास व्यक्त किया।

सिओलाकू ने सीसीआर के फैसले को ‘एकमात्र सही समाधान’ कहा। उन्होंने हस्तक्षेप के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच की आवश्यकता पर जोर दिया और रोमानिया की यूरोपीय विकास पथ के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

शुक्रवार को ही, रोमानिया के संगठित अपराध और आतंकवाद जांच निदेशालय ने रोमानिया की सुप्रीम काउंसिल फॉर नेशनल डिफेंस से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर जॉर्जेसकू के राष्ट्रपति अभियान से जुड़े कथित साइबर अपराधों की आपराधिक जांच शुरू की।

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ मह‍िलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के...

अफवाहों के बीच नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, आम लोगों से घुलते-मिलते दिखे इजरायली पीएम

नई दिल्ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा...

मध्य-पूर्व स्थिति पर चीन के विशेष दूत ने कुवैत और कतर से बातचीत की

बीजिंग । मध्य पूर्व मामलों के लिए चीन के विशेष दूत जाई जून ने कुवैत सिटी में कुवैती विदेश मंत्री खालिद अल-जर्राह से मुलाकात की। खालिद अल-जर्राह ने कहा कि...

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

admin

Read Previous

मान्यता प्राप्त स्टार्टअप ने 16.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर किए पैदा: केंद्र

Read Next

यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमलों में 12 की मौत, कई घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com