किसानों की हुई बल्ले-बल्ले लागत के डेढ़ गुना मिलेगा एमएसपी

रबी फसलों की नई एमएसपी से किसानों को प्रोडक्शन कास्ट का मिलेगा डेढ़ गुना रिटर्न

एमएसपी पर 879 एलएमटी से अधिक धान की खरीद हुई जिससे लगभग 130 लाख किसानों को लाभ हुआ

नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी के बावजूद भारत सरकार की नीतियों और हाल के वर्षों में किसानों के कल्याण के लिए लिए गए निर्णय के परिणाम स्वरुप खाद्यान्न उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और कृषि विकास में निरंतर वृद्धि हुई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंडलीय समिति सीसीईए ने बुवाई के मौसम से पहले रवि विपणन सीजन आरएमएस के लिए सभी नामित रबी फसलों के लिए 8 सितंबर 2021 को न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कृषि मंत्रालयों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एमएसपी कृषि मूल्य नीति का एक अभिन्न अंग है और इसका लक्ष्य किसानों के लिए समर्थन मूल्य और उपभोक्ता के लिए वह नहीं अमूल्य सुनिश्चित करना है कृषि लागत और मूल्य आयोग सीएसीपी की सिफारिशों के आधार पर भारत सरकार हर साल बुवाई के मौसम की शुरुआत में अनाज दलहन, तिलहन, और वाणिज्यिक फसलों जैसे कृषि फसलों के लिए संबंधित राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालयों विभागों के दृष्टिकोण पर विचार करने के उपरांत एमएसपी की घोषणा करती है। धान ज्वार बाजरा रागी मक्का अरहर मूंग उड़द कपास मूंगफली सूरजमुखी के बीज सोयाबीन तेल की खरीफ फसलों के लिए एमएसपी की घोषणा कर दी गई है। रवि फसले जिनके लिए एमएसपी की घोषणा की गई है उनमें गेहूं, चना, मसूर, तोरिया और सरसों कुसुम शामिल है।
इसके अलावा खोपरा, छिलका विहीन नारियल , जूट के लिए एमएसपी की घोषणा कर दी गई है तथा गन्ने के लिए उचित लाभकारी मूल्य (एफआरपी) की घोषणा की गई है।
रबी सीजन की घोषणा अक्टूबर में की गई थी गत वर्ष की घोषणा 23 सितंबर तथा वर्ष 2020 23 हेतु इसे आगे बढ़ाकर 8 सितंबर 2021 को की गई करने के लिए सीएसीपी उत्पादन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय की मांग आपूर्ति की स्थिति और क्षेत्रों के बीच व्यापार आदि कार्य को
समानत: रबी सीजन के लिए एमएसपी की घोषणा अक्टूबर में की गई थी। गत वर्ष इसकी घोषणा 23 सितंबर को तथा वर्ष 2022-23 हेतू इसे आगे बढ़ाकर 8 सितंबर 2021 को की गई।
एमएसपी तय करने के लिए सीएसीपी ने लागत व उत्पादन, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कीमतों मांग आपूर्ति की स्थिति, अंतर फसल मूल्य समता कृषि और गैर कृषि क्षेत्रों के बीच व्यापार की शर्तों आदि कारकों पर विचार किया है।
राज्य सरकारों के सहयोग से किसानों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए निर्दिष्ट फसलों की कृषि उपज की खरीद एमएसपी पर की जाती है।
एमएसपी पर गेहूं और धान की खरीद केंद्रीकृत और विकेंद्रीकरण खरीद तंत्र के माध्यम से खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के अंतर्गत आती है। खरीदे गए गेहूं और धान का उपयोग लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली( टीपीडीएस) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत वितरण के लिए किया जाता है।
पिछले वर्ष 773.45 एलएमटी की खरीद की तुलना में वर्ष 2020- 21 के लिए चालू मौसम के लिए एमएसपी पर 879 एलएमटी से अधिक धान की खरीद की गई। जिससे लगभग 130 लाख किसानों को लाभ हुआ। पिछले वर्ष इसी तरह की 389.93 एलएमटी की खरीद की तुलना में आरएमएस 2021-22 के लिए लगभग 433.44 एलएमटी गेहूं की खरीद की गई थी, जिससे लगभग 49.20 लाख किसानों को लाभान्वित हुए थे।
कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन के शुरुआती दिनों के दौरान लॉजिस्टिक गतिविधियों में व्यवधान के बावजूद एमएसपी के तहत खरीद संचालन जारी रहा। पिछले वर्ष की तुलना में खरीद केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई ताकि किसान को भी प्रोटोकोल बनाए रखते हुए अपनी उपज को निकटतम खरीद केंद्र पर बेच सकें।
आरएमएस 2021-22 के दौरान खाद्यान्न खरीद के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा गया है, जब हरियाणा पंजाब राज्यो ने एमएसपी के अप्रत्यक्ष भुगतान को किसानों के बैंक खाते में सीधे ऑनलाइन हस्तांतरण में परिवर्तन कर दिया गया। एमएसपी के डीबीटी से खरीद कार्यो में पारदर्शिता आई और वास्तविक समय की निगरानी हुई।

लागत के डेढ़ गुना मिलेगा किसानों को एमएसपी
रबी मार्केटिंग सीजन के दौरान 2022-23 के लिए रबी फसलों के लिए एप्रुव्ड एमएसपी प्रोडक्शना कास्ट के 1.5 गुना अधिक या बराबर है। गेहूँ (100 फिसदी) और रेपसीड/सरसों (100 फिसदी) के मामले में किसानों को उनकी उत्पादन लागत से अधिक है। जबकि मसूर (79 फिसदी) और चना (74 फिसदी), जौ (60 फिसदी); सूरजमुखी (50 फिसदी) प्रोडक्शन कास्ट मिलेगा।

किस फसल पर कितना बढ़ाया एमएसपी
कैबिनेट ने रबी सीजन वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं के एमएसपी में 40 रुपये प्रति कुंतल का इजाफा कर 2015 रुपये कर दिया है। जबकि चने की एमएसपी में 130 रुपये बढ़ाया गया है। अब चना की खरीद 5100 रुपये प्रति कुंतल पर किया जाएगा।

तिलहन की कीमतों पर भी सरकारी खरीद में बढ़ोत्तरी
सरसों की एमएसपी में 400 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया गया है। अब सरसों को 4250 रुपये की बजाय 4650 रुपये प्रति कुंतल की रेट पर खरीदा जा सकेगा। मसूर में भी 400 रुपये की बढ़ोतरी कर 5,100 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। जौं की एमएसपी 1600 रुपये से बढ़ाकर 1635 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है। सूरजमुखी की एमएसपी में 114 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई। केंद्रीय कैबिनेट ने सूरजमुखी के एमएसपी में 114 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी कर 5,327 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है।
———— इंण्डिया न्यूज़ स्ट्रीम

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

वाशिंगटन । ईरान में ग्राउंड पर सेना तैनात करने की संभावना को लेकर अमेरिका के सीनेटरों में गहरी चिंता है। अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ते खतरों, साफ मकसद और...

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई दिल्ली । लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

ममता बनर्जी की ‘हत्या की आशंका’ पर विपक्ष सांसदों ने कहा-बिना इनपुट कोई इतनी बड़ी बात नहीं बोलता

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा खुद की हत्या होने की आशंका का विपक्ष के सांसदों ने समर्थन किया है। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

editors

Read Previous

काइली जेनर ने ट्रैविस स्कॉट के साथ अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा की

Read Next

गूगल पिक्सल फोल्ड साल के अंत तक पेश करने की उम्मीद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com