राहुल गांधी विदेशों में लोकतंत्र को मजबूत करने की बात करते हैं: राजीव शुक्ला

कानपुर । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कोलंबिया में लोकतंत्र पर दिए बयान को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। वहीं, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का मानना है कि राहुल गांधी देश से प्यार करते हैं और वे कभी भी देश का अपमान विदेश की धरती पर नहीं करते हैं। वे तो भारत की सराहना करते हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलंबिया में कहा था कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। इस बयान को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा उनकी आलोचना की जा रही है, जिसके जवाब में शुक्ला ने उनका बचाव किया।

कानपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा। राहुल गांधी ने लोकतंत्र के बारे में बिल्कुल सही बात कही है और वह बहुत अच्छा बोल रहे हैं। जब भाजपा के नेता विदेश जाते हैं, तो जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक की आलोचना करते हैं, लेकिन तब कोई कुछ नहीं कहता।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब लोकतंत्र की रक्षा की बात करते हैं, तो उनकी निंदा की जाती है। वह किसी का अपमान नहीं करते, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की बात करते हैं।

राजीव शुक्ला ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर अन्य नेताओं ने भारत का मान बढ़ाया है। यह किसी से छिपा नहीं है।

वहीं, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में लोकतंत्र पर दिए बयान का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र की सच्चाई सामने रखी है। कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी के कुछ पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले वे विदेश जाकर कहते थे कि भारत में जन्म लेना मजबूरी थी और 70 साल में देश का विकास नहीं हुआ है तो दूसरों से क्या उम्मीद करते हैं?

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 साल में पीएम मोदी ने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की और लोकतंत्र पर सवाल उठाने की आजादी पर हमला हो रहा है। दूसरी ओर राहुल गांधी लगातार देश से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं, वे सच बोल रहे हैं, इसमें किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

‘आप’ गोवा में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी: केजरीवाल

Read Next

छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में बड़ा खुलासा, जहरीले स्तर पर मिला ‘डायएथिलीन ग्लाइकोल’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com