राज ठाकरे की 13 साल बाद ‘मातोश्री’ में एंट्री, सीएम फडणवीस बोले- इस राजनीतिक चश्मे से न देखें

नागपुर । शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की ‘मातोश्री’ में 13 साल बाद एंट्री हुई। दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि इस मुलाकात को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह खुशी की बात है कि आज उद्धव ठाकरे का जन्मदिन है और राज ठाकरे उन्हें शुभकामनाएं देने गए। इसमें राजनीति देखने की कोई जरूरत नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह एक व्यक्तिगत और पारिवारिक क्षण है, जिसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।

महाराष्ट्र में कैबिनेट और राज्य मंत्री के बीच हुए विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “किसी को भी इस तरह के पत्र लिखकर विवाद पैदा नहीं करना चाहिए। मंत्रियों को एक-दूसरे के साथ संवाद करना चाहिए और अगर किसी मंत्री को कोई समस्या है, तो उन्हें सीधे मेरे पास आना चाहिए ताकि उसका समाधान किया जा सके।”

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक मॉड्यूल तैयार करने की खबर पर सीएम फडणवीस ने कहा, “यह बहुत ही अच्छी बात है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल एक मिशन नहीं है, बल्कि यह देश को आत्मनिर्भर, गौरवशाली और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने वाला मिशन है। इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस मिशन के माध्यम से दुनिया ने भारत की क्षमता को भी देखा है। इसलिए, अगर हम इसे विभिन्न तरीकों से आगे बढ़ाते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा।”

इसके अलावा, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पुणे रेव पार्टी को लेकर भी बयान दिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुझे इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। मैं सुबह से विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त था और मुझे अभी तक इसकी वास्तविक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुणे पुलिस ने एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है, जिसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और कुछ मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।”

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

एसआईआर पर उठ रहे सवालों का जवाब दे सरकार और चुनाव आयोग : चंद्रशेखर आजाद

Read Next

गाजा में अस्थायी युद्धविराम पर माने नेतन्याहू, आईडीएफ ने विमान के जरिए गिराई सहायता सामग्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com