यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित, हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति डा. महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह तथा परीक्षा समिति के सदस्यों के साथ परीक्षा परिणाम को घोषित किया गया है। इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 27,32,216 तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27,05,017 है। हाईस्कूल में 14,49,736 छात्र तथा 12,82,458 छात्राएं पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 14,58,983 छात्र तथा 12,46,024 छात्राएं पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दिनांक 24 फरवरी, 2025 से 12 मार्च, 2025 के मध्य सम्पन्न हुईं। इस वर्ष यूपी बोर्ड द्वारा कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 कार्य दिवसों में परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च, 2025 से 2 अप्रैल, 2025 के मध्य निर्धारित कुल 261 मूल्यांकन केंद्रों पर सम्पन्न हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई। आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।

एक अन्य पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, ”विद्यार्थियों, विफलता निराशा का आधार नहीं होना चाहिए, यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। निराश न हों, फिर से प्रयास करें। सफलता आपकी राह देख रही है।”

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

जौनपुर की एकता तिवारी का दावा, ‘पहलगाम हमले के संदिग्ध के साथ हुआ था झगड़ा, कुरान पढ़ने के लिए डाला था दबाव’

Read Next

श्रीनगर पहुंचे सेना प्रमुख, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की ले रहे हैं जानकारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com