भारत को आंख दिखाने वालों को हम शांत करने में ज्यादा समय नहीं लगाते : मनोज झा

नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक के बाद आरजेडी सांसद मनोज झा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सेना की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश एकजुट है और हमें सेना पर गर्व है।

सर्वदलीय बैठक पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह बहुत जरूरी था। इस ऑपरेशन से पहले और पहलगाम की बर्बर दुर्घटना के बाद भी एक सर्वदलीय बैठक की गई, जिसमें सबने एकजुटता दिखाई। आज की सर्वदलीय बैठक में भी राष्ट्रीय सुरक्षा, अखंडता और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाई गई। कोई भी पार्टी इन मामलों पर अलग तरीके से नहीं सोचती है। भले ही हमारे देश में अलग-अलग पार्टियां हैं, लेकिन सभी के विचार एक ही हैं।”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “उन्हें इतनी फुर्सत है कि वे टीवी स्टूडियो में इंटरव्यू दे रहे हैं। बेहतर होगा कि वे थोड़ा आत्मचिंतन करें। जहां तक भारत का सवाल है, जब भी ऐसी आंखें हमारे खिलाफ उठती हैं, तो हम उन्हें शांत करने में ज्यादा समय नहीं लगाते।”

बलूचिस्तान को लेकर मनोज झा ने कहा कि जिस प्रकार से पहले बांग्लादेश अलग हुआ, अब बलूचिस्तान के लोग भी मांग कर रहे हैं कि हमें पाकिस्तान से अलग होना है। यह उनका आंतरिक मामला है और इसमें हम ज्यादा नहीं कहेंगे। बांग्लादेश को भी भारत ने आजाद कराया था।

पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद गुरुवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी गई।

सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “बैठक में जो कहा गया, हमने सुना। रक्षा से जुड़े मामलों के बारे में अगर कुछ गोपनीय है, तो हम उस पर चर्चा नहीं कर सकते।”

बैठक के बाद लोकसभा नेता राहुल गांधी ने कहा, “हमने अपना पूरा समर्थन दिया है।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

ऑपरेशन सिंदूर : राघव जुयाल ने कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका की तारीफ की

Read Next

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद 430 उड़ानें हुईं रद्द, 10 मई तक बंद रहेंगे 27 एयरपोर्ट्स

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com