ब्लैक बॉक्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया दर्ज, 198 करोड़ रुपए बढ़ा रेवेन्यू

नई दिल्ली । एस्सार की टेक्नोलॉजी आर्म और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन की लीडिंग कंपनी ब्लैक बॉक्स लिमिटेड ने सितंबर तिमाही के लिए अपनी वित्तीय परिणामों का एलान किया है। कंपनी ने तिमाही आधार पर महत्वपूर्ण सुधार के साथ रेवेन्यू, ऑपरेटिंग प्रॉफिट और शुद्ध लाभप्रदता को लेकर शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है।

कंपनी के ट्रांसफॉर्मेशनल प्रोग्राम अब बड़े स्तर पर स्थिर हो गए हैं साथ ही एक अधिक फोकस्ड गो-टू-मार्केट आर्किटेक्चर के साथ कंपनी वित्त वर्ष 29 में रेवेन्यू में निरंतर वृद्धि और उच्च-क्वालिटी बिजनेस मिक्स की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ रही है।

मजबूत ऑर्डर विन, बढ़ते बैकलॉग, मजबूत एक्जीक्यूशन, गहरे होते क्लाइंट रिलेशनशिप और हेल्दी पाइपलाइन के साथ कंपनी विकास के पथ पर अग्रसर है। इसके अलावा, कंपनी को विश्वास है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भी बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,585 करोड़ रुपए रहा, जो कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,387 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। रेवेन्यू को लेकर प्रदर्शन तिमाही आधार पर 14 प्रतिशत और सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

टैरिफ कंडीशन के नॉर्मल होने और पहली तिमाही से पिछले प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन देरी के समाप्त होने के कारण यह मजबूत रेवेन्यू प्रदर्शन एक तीव्र सुधार की ओर संकेत करता है। इस प्रदर्शन के साथ दूसरी छमाही की ओर बढ़ते हुए कंपनी का व्यवसाय अनुमानित रन-रेट पर वापस आ गया है।

बढ़ते ऑर्डर बुक, पाइपलाइन विजिबिलिटी में सुधार और सभी क्षेत्रों में मजबूत एग्जीक्यूशन की गति से मिल रहे समर्थन के साथ कंपनी का वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही को लेकर प्रदर्शन पहली तिमाही से भी बेहतर होने का अनुमान है।

ईबीआईटीडीए और ईबीआईटीडीए मार्जिन (प्रतिशत)

सितंबर तिमाही के लिए ईबीआईटीडीए 143 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है, जो कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 116 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। ईबीआईटीडीए को लेकर यह प्रदर्शन तिमाही आधार पर 23 प्रतिशत और सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, ईबीआईटीडीए मार्जिन को लेकर भी 60 बेसिस प्वाइंट का सुधार देखा गया है, जो कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 8.4 प्रतिशत से बढ़कर दूसरी तिमाही में 9 प्रतिशत हो गया।

यह सुधार उच्च-रेवेन्यू थ्रूपुट, बेहतर फिक्स्ड-कॉस्ट अब्सॉर्प्शन, बैलेंस्ड बिजनेस मिक्स की वजह से देखा गया है। वहीं, ऑनगोइंग ऑपरेशनल एफिशिएंसी और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन पहलों के साथ आगे भी इंक्रीमेंटल मार्जिन विस्तार की उम्मीद बनी हुई है क्योंकि दूसरी छमाही में स्ट्रैटेजिक प्राथमिकताओं को जारी रखा जाएगा।

प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (पीएटी)

कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स पहले के 47 करोड़ रुपए से बढ़कर 56 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है, जो कि तिमाही आधार पर 17 प्रतिशत और सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। पीएटी को लेकर यह प्रदर्शन कोर पोर्टफोलियो में मजबूत ऑपरेटिंग क्षमता और बेहतर होती लाभप्रदता को दर्शाती है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में रेवेन्यू के बढ़ने के साथ पीएटी में वृद्धि टॉपलाइन ग्रोथ से भी आगे निकलने का अनुमान है, जो कि मार्जिन नॉर्मलाइजेशन, बेहतर होती रेवेन्यू क्वालिटी और हाई-वैल्यू अवसरों से महत्वपूर्ण योगदान की वजह से बढ़ेगा।

बिजनेस और ऑपरेशन हाइलाइट्स

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत तक बैकलॉग 4846 करोड़ रुपए (555 मिलियन यूएस डॉलर) रहने के साथ ऑर्डर को लेकर गति मजबूत बनी रही, जो कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत तक बैकलॉग 4,523 करोड़ रुपए (518 मिलियन यूएस डॉलर) दर्ज किया गया था। इस तिमाही में ऑर्डर बुकिंग 1906 करोड़ रुपए (218 मिलियन यूएस डॉलर) के साथ मजबूत बनी रही, जो कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के 1,536 करोड़ रुपए (176 मिलियन यूएस डॉलर) से 42 मिलियन यूएस डॉलर की वृद्धि को दर्शाती है।

इस तिमाही के दौरान नोटेबल ऑडर्स में कंपनी के मौजूदा लार्ज-वैल्यू क्लाइंट से महत्वपूर्ण एक्सटेंशन शामिल रहे। कंपनी के सबसे बड़े ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज कस्टमर से नेटवर्किंग और कनेक्टिविटी और हाइपरस्केल कस्टमर से इंगेजमेंट ने कॉम्प्लेक्स और हाई-वैल्यू डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम में ब्लैक बॉक्स की विश्वसनीय पार्टनर के रूप में स्थिति को मजबूत किया।

कंपनी को एक यूएस-बेस्ड लोकल काउंटी से डिजिटल वर्कप्लेस में ऑर्डर प्राप्त हुए और एक हेल्थकेयर संस्थान से बड़े ऑर्डर मिले। इसके अलावा, फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर और डेटा सेंटर ने उच्च रिवेन्यू में योगदान जारी रखा।

इस विस्तार के अलावा, कंपनी को भारत में एजुकेशन और म्युनिसिपल सेक्टर से कुछ नए क्लाइंट भी मिले, जो इसके मार्केट विस्तार के बढ़ने को दिखाता है। साथ ही कंपनी की गो-टू-मार्केट स्ट्रैटेजी के सफल होने को दर्शाता है।

विंड रिवर के साथ पार्टनरशिप

इस तिमाही के दौरान ब्लैक बॉक्स एज और क्लाउड इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए विंड रिवर के साथ एक स्टैटेजिक ग्लोबल पार्टनरशिप में शामिल हुआ। विंड रिवर की पहचान इंटेलिजेंट एज सॉफ्टवेयर में ग्लोबल लीडर के रूप में की जाती है।

इस साझेदारी के तहत, ब्लैक बॉक्स को भारत और मिडल-ईस्ट में विंड रिवर सॉल्यूशन देने का अधिकार मिला है। इसके अलावा, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर एंड-यूजर कस्टमर इंगेजमेंट को मैनेज करने के लिए विंड रिवर के साथ एक सेपरेट एग्रीमेंट को लेकर भी साझेदारी की।

इस पार्टनरशिप के साथ कंपनी के रेवेन्यू में अगले पांच वर्षों में 1,350 करोड़ रुपए (लगभग 30 मिलियन यूएस डॉलर) की वृद्धि दर्ज किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, ब्लैक बॉक्स की स्थिति एडवांस्ड एज, क्लाउड और एआई-ड्रिवन सॉल्यूशन को लेकर मजबूत होगी।

ब्लैक बॉक्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, संजीव वर्मा ने कहा, “चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही एक मजबूत तिमाही रही, जिसमें रेवेन्यू में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और महत्वपूर्ण बाजारों में ब्रॉड-बेस्ड ग्रोथ देखी गई। हमारी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी एक निरंतर और प्रोफिटेबल गति को बढ़ा रही है, जिसे मजबूत और डायवर्सिफाइड ऑर्डर बुक से सपोर्ट मिल रहा है। हम अपने सभी ऑपरेटिंग मार्केट्स में हाई ग्रोथ एरिया जैसे डेटा सेंटर और ओवरऑल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत प्रगति देख रहे हैं। हम इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्ट्रैटेजिक रूप से विस्तार कर रहे हैं। सॉलिड एक्जीक्यूशन, डीप क्लाइंट पार्टनरशिप और हेल्दी पाइपलाइन के साथ हम वित्त वर्ष 26 के अपने लक्ष्यों को लेकर कॉन्फिडेंट बने हुए हैं।”

ब्लैक बॉक्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर दीपक बंसल ने कहा, “अच्छे ऑर्डर बैकलॉग और 9 प्रतिशत के ईबीआईटीडीए मार्जिन के साथ हमने दूसरी तिमाही में रेवेन्यू में वृद्धि दर्ज करवाई। हमारी फाइनेंशियल परफॉर्मेंस ऑपरेशनल अनुशासन और हमारे निरंतर ट्रांसफॉर्मेशन कोशिशों के फायदों को दर्शाती है। हम कैपिटल डिप्लॉयमेंट के साथ बिजनेस बढ़ाने को लेकर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, फरीदाबाद से संदिग्ध लाल कार बरामद

Read Next

एग्जिट पोल में सिर्फ भूमिका बना रहे हैं, ताकि ये लोग बेईमानी कर सकें: अखिलेश यादव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com