बिहार में घोटालेबाज जीते या फिर सुशासन, लोग खुद तय करें: भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल

जयपुर । बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा नेता एनडीए की जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने भी मंगलवार को बिहार में नीतीश कुमार की वापसी का दावा किया। उन्होंने कहा कि अब बिहार के लोगों को तय करना है कि घोटालेबाज को जिताया जाए या फिर सुशासन को।

भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जुमलेबाजी से न कोई सरकार बनती है और न बिगड़ती है। जुमले भले ही लोकप्रिय लगते हों और लोग चुटकुला समझकर हंसते हों, लेकिन उसका कोई असर नहीं होता। 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव है और हम फिर से सत्ता में लौटेंगे।”

उन्होंने कहा, “पूरा देश एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन से बहुत प्रभावित है। बिहार में भी नीतीश कुमार की सरकार ने बहुत अच्छे काम किए हैं। अब लोगों को तय करना है कि जेल में रहे, चारे के घोटालेबाज बागी सत्ता में आए या फिर सुचित्रा, पवित्रता और पारदर्शिता के साथ सुशासन देने वाली सत्ता में आए।”

भाजपा सांसद ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में 25 साल पूरे करने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा, “भारत के अंदर लोकतंत्र में आम लोगों का विश्वास टूट गया था। पीएम मोदी के नेतृत्व में उस विश्वास को पुन स्थापित करने का काम हुआ है। पीएम मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। मोदी है तो मुमकिन है। राजनेताओं के प्रति लोगों के विश्वास में जो कमी आई थी, उसे भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर स्थापित किया है।”

अग्रवाल ने कहा, “पीएम मोदी के 25 साल का जो स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसमें उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया है, उसमें उन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने एक घंटा भी बर्बाद नहीं किया। इन 25 सालों में कोई भी उनकी ईमानदारी पर सवाल नहीं उठा सकता। पिछले 25 सालों में देश का विकास हुआ है, वह काबिले तारीफ है, और देश का आमजन इसकी प्रशंसा करता है। आगे के चुनाव में भी हम पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जीतेंगे और पूरे देश में सुशासन की स्थापना हर प्रांत में करने का काम करेंगे।”

—आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बड़ा हादसा, भूस्खलन में बस सवार 10 लोगों की मौत

Read Next

आतंकवाद के खात्मे पर चीन ने रखे तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com