बिहार : जदयू के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए सीएम नीतीश, भाजपा कार्यालय में भी जुटे नेता

पटना । बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज को लेकर सियासत जमकर हो रही है। इस बीच, बुधवार को जहां एक ओर जदयू के भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए, वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित चूड़ा-दही भोज में बिहार सरकार के कई मंत्री और कार्यकर्ता पहुंचे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के अवसर पर पटना में पूर्व मंत्री एवं जदयू विधायक रत्नेश सादा के आवास पर जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए।

रत्नेश सादा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, विधायक शीला कुमारी, विधायक संतोष कुमार निराला, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी ‘कार्यकर्ता मिलन सह दही-चूड़ा भोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हैं।

बता दें कि बिहार में कुछ लोग बुधवार को मकर संक्रांति मना रहे हैं जबकि कुछ लोग कल यानी गुरुवार को मनाएंगे। सियासी गलियारे में हालांकि चूड़ा-दही पार्टी पर सबकी नजरें हैं। इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर चर्चा के केंद्र में राजद के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के चूड़ा-दही भोज पर सबकी नजरें हैं। उन्होंने बुधवार को अपने आवास पर चूड़ा-दही महाभोज का आयोजन किया है। खास बात यह है कि उन्होंने इस भोज में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं को आमंत्रित किया है।

–आईएएनएस

ईरान करना चाहता था बात, मैंने कहा बहुत देर हो चुकी: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि ईरान उनसे बातचीत करने को राजी था, लेकिन उन्होंने उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया।...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

एनसीआर में तेज हवाओं से राहत, अधिकांश इलाके रेड जोन से बाहर, प्रदूषण में आंशिक सुधार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने...

उत्तर प्रदेश : ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिला और 3 पुरुष सहित 6 की मौत, कई घायल

हाथरस । उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 महिलाएं और 3 पुरुष सहित 6 की मौत हो...

ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

तेहरान । अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई भारत सरकार से गुहार, सुरक्षित निकासी की मांग

इस्फहान । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के शहर इस्फहान में फंसे भारतीय छात्रों के बीच भय और अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है। छात्रों ने भारत...

बिहार: होली-रमजान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 30,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

पटना । बिहार में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तरह के...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

एमिरेट्स और एतिहाद ने दुबई एयरपोर्ट से शुरू कीं सीमित उड़ान

नई दिल्ली । यूएई के एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ने सोमवार को ऐलान किया कि वे कुछ फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू कर रही हैं। इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने यूएस-इजरायल...

उत्तरी तमिलनाडु में तीन महीने की भीषण गर्मी की चेतावनी, पश्चिमी घाट में मध्यम बारिश की संभावना

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में पश्चिमी घाट के जिलों में मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है, साथ ही उत्तरी तमिलनाडु में अगले तीन...

दिल्ली के तीन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली । दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने...

admin

Read Previous

‘ऑपरेशन पवन’ में शामिल रहे शांति सैनिकों के योगदान को मान्यता : राजनाथ सिंह

Read Next

प्रयागराज में चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com