बिहार के सभी सम्मानित मतदाताओं को इस अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद: जदयू

पटना । बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है, लेकिन रुझानों में एनडीए स्पष्ट बहुमत की ओर है। एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 35 पर सिमटता नजर आ रहा है। चुनावी रुझानों पर भाजपा और कांग्रेस समेत अलग-अलग राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस क्रम में जदयू ने अपार समर्थन के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बिहार के लोगों को जीत की बधाई दी है। जदयू ने लिखा कि आभार बिहार। बिहार के सभी सम्मानित मतदाताओं को इस अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद। आपके विश्वास ने विकास और सुशासन की राह को और मजबूत किया है।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री और जदूय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी एवं उपेंद्र कुशवाहा को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को बिहार के मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार पर वोट की मुहर लगाई।

बता दें कि 243 विधानसभा सीटों पर हुए दो चरण के मतदान के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को रुझान जारी किए। इन रुझानों में एनडीए को 200 प्लस सीट मिलने का अनुमान है। इस भारी बहुमत से एनडीए के खेमे में जोश और उमंग का संचार देखने को मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं बिहार के मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। बिहार के मतदाताओं ने प्रदेश में कानून के राज में हुए विकास और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा डबल इंजन सरकार के माध्यम से बिहार की प्रगति में दिए गए योगदान को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं एक बार फिर से मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

बिहार चुनाव : मैथिली ठाकुर की ऐतिहासिक जीत, 25 साल में बनीं विधायक

Read Next

चुनाव आयोग की वजह से बिहार में जीता एनडीए: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com