पश्चिम बंगाल में वक्फ एक्ट के विरोध में प्रदर्शन पर भाजपा नेता समिक बनर्जी ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंगलवार को वक्फ एक्ट के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था, इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा नेता समिक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा के राज्यसभा सांसद समिक बनर्जी ने कहा, “यह पश्चिम बंगाल है या बांग्लादेश बन गया है? किसी भी चीज पर विरोध जताना सबका अधिकार है, लेकिन विरोध का तरीका सही होना चाहिए। प्रदर्शनकारी पुलिस पर पत्थर फेंक रहे हैं, पुलिस की गाड़ी को आग लगा रहे हैं, और रास्ते में हिंदुओं को देखकर उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं और उन्हें पीट भी रहे हैं। ऐसा इस देश में नहीं चल सकता।” बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य में इस प्रकार की हिंसा और अराजकता का मुख्य कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की राजनीति है।

उन्होंने कहा, “यह स्थिति इस वजह से बनी है कि यहां की सरकार इस्लामिक राष्ट्र के नागरिकों की तरह व्यवहार कर रही है। पश्चिम बंगाल में कानून का कोई महत्व नहीं रह गया है, और यहां पुलिस से भी कोई नहीं डरता।” समिक बनर्जी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी की सरकार की वजह से प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बुरी हो गई है और लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

इस बयान के बाद भाजपा नेता ने राज्य की राजनीति को लेकर और भी तीखा हमला किया और कहा कि प्रदेश में आम नागरिकों की सुरक्षा की बजाय एक विशेष वर्ग को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में लोकतंत्र और कानून का पालन नहीं हो सकता और इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर है।

बता दें कि वक्फ एक्ट के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भी प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों में आग भी लगा दी।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

बांग्लादेश : आवामी लीग का यूनुस सरकार पर हमला, 80 वकीलों की गिरफ्तारी को बताया अन्यायपूर्ण

Read Next

मार्श और पूरन की आतिशी पारियों से लखनऊ की कोलकाता पर रोमांचक जीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com