नोएडा में मॉक ड्रिल : मॉल, एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा तैयारियों की हुई जांच

नोएडा । गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जिले में एक व्यापक मॉक ड्रिल (सुरक्षा अभ्यास) का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस), फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों ने सामूहिक रूप से मॉल, एनटीपीसी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशनों सहित कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य संभावित आतंकी हमले, बम धमाके या किसी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, प्रतिक्रिया समय और समन्वय का परीक्षण करना था। गौड़ सिटी मॉल, जो बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित है, को इस अभ्यास का केंद्र बनाया गया। मॉल में मौजूद आम लोगों को पहले से सूचना दिए बिना अचानक सायरन बजाया गया, जिससे मौके पर मौजूद सभी लोग सतर्क हो गए। जैसे ही सायरन बजा, मॉल की सभी लाइट्स बंद कर दी गईं और मॉल स्टाफ ने पुलिस के सहयोग से “इवैक्यूएशन प्लान” लागू कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया।

वहीं, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने मॉल के अंदर की तलाशी ली। सुरक्षा बलों ने मॉल के अलग-अलग हिस्सों में संभावित धमाके की स्थिति को देखते हुए प्रतिक्रिया अभ्यास किया। मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान नोएडा मेट्रो स्टेशन, नोएडा एयरपोर्ट और एनटीपीसी परिसर में भी इसी प्रकार की मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिससे इन संवेदनशील स्थानों पर आपात स्थिति में कैसे कार्य किया जाए, इसका रिहर्सल किया जा सके।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया कि यह मॉक ड्रिल पूर्व नियोजित थी और इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की ड्रिल समय-समय पर होती रहेंगी, ताकि सुरक्षा एजेंसियां हर परिस्थिति में तैयार रहें।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

‘आतंकियों को पता होना चाहिए कि बचने के लिए कोई जगह नहीं’, इजरायल का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्थन

Read Next

एयरस्ट्राइक पर चीन ने जताई फिक्र, दोनों देश से संयम बरतने की अपील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com