नागार्जुन के पर्सनालिटी राइट्स केस पर आज दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

नई दिल्ली । तेलुगु अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी के पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए डाली गई याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय गुरुवार को फैसला सुनाएगा। इस केस की सुनवाई जस्टिस तेजस करिया की सिंगल बेंच कर रही है।

सुनवाई के दौरान जस्टिस तेजस करिया ने मौखिक रूप से कहा, “जब आप यूआरएल की पहचान कर सकते हैं तो सबसे अच्छा यही होगा कि उन्हें हटाने का निर्देश दिया जाए। हम आदेश पारित करेंगे।”

अभिनेता की ओर से वकील प्रवीण आनंद हाईकोर्ट में पेश हुए थे और उन्होंने कहा कि वह तीन उल्लंघनों से परेशान हैं—अश्लील वेबसाइटें, अभिनेता के व्यक्तित्व का अनधिकृत रूप से उपयोग करके सामान की बिक्री और विभिन्न यूट्यूब वीडियो।

वकील प्रवीण ने बताया कि अश्लील कंटेंट वाली वेबसाइट पर प्रतिवादी 5-6 के प्रॉक्सी रजिस्ट्रार हैं, दूसरी में टी-शर्ट और अन्य सामान पर उनकी तस्वीर लगी है और तीसरी एआई जनरेटेड सामग्री है। यह सभी पेड प्रमोशन हैं और इनमें नागार्जुन हैशटैग भी है।

नागार्जुन के वकील ने हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा पर्सनालिटी राइट्स पर ऐश्वर्या राय बच्चन सहित दूसरे एक्टर्स पर दिए गए फैसलों का भी हवाला दिया। नागार्जुन के वकील ने कोर्ट को बताया कि नागार्जुन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने 95 फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें दो नेशनल अवार्ड और 3 फिल्मफेयर अवार्ड मिले हैं। नागार्जुन के वकील ने कोर्ट को बताया कि तमाम वेबसाइट उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रही हैं।

बता दें, इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, करण जौहर और अभिषेक बच्चन भी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट जा चुके हैं। अलग-अलग अदालतों ने तीनों को राहत देते हुए उनकी तस्वीरों और आवाज को बिना अनुमति के इस्तेमाल करने पर रोक लगाई थी।

साथ ही यह भी कहा था कि इन अभिनेताओं को भ्रामक या अपमानजनक तरीके से चित्रित करने के लिए एआई सहित प्रौद्योगिकी का उपयोग करना गोपनीयता और गरिमा का उल्लंघन है।

इन्हें देखते हुए लगता है कि नागार्जुन के केस में भी फैसला उनके हक में आ सकता है।

–आईएएनएस

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

admin

Read Previous

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्तौल बरामद

Read Next

शेख हसीना की सत्ता जाने के बाद पाकिस्तान बढ़ा रहा बांग्लादेश से नजदीकियां, यूनुस से मिले शहबाज शरीफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com