‘दिल्ली शब्दोत्सव-2026’ जैसे कार्यक्रम जरूरी हैं : प्रोफेसर डॉ राजीव नारायण

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय ‘दिल्ली शब्दोत्सव-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग और हिंदी अकादमी के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में कई हस्तियों ने पहले दिन शिरकत की और सभी ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

इस कार्यक्रम में शामिल प्रोफेसर और रक्षा विशेषज्ञ डॉ राजीव नारायण ने इस तरह के कार्यक्रम को सार्थक बताया और कहा कि यह कार्यक्रम हमें इस तरह का मंच प्रदान करता है, जो हमें हर मुद्दे पर खुलकर बोलने की इजाजत देता है।

उन्होंने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ‘शब्दोत्सव-2026’ हमारे छुपे हुए ग्रंथ को उजागर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। इसमें संस्कृति और नाट्य भी शामिल हैं। अभी हम इस कार्यक्रम में रक्षा की भी बात कर रहे थे। यही भारत है, जिसे हमें समझने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारे देश को आजादी 1947 में ही हासिल हो चुकी थी। लेकिन, हमें सांस्कृतिक आजादी नहीं मिली थी। हमारी संस्कृति कहीं ना कहीं छुप गई थी। लेकिन, हमें इस बात की तारीफ करनी होगी कि इस तरह के कार्यक्रम हमारी छुपी हुई संस्कृति को परिलक्षित करने में काफी सहायक साबित होते हैं।

साथ ही, प्रोफेसर ने शांति की विचारधारा को लेकर भी अपना रूख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि शांति की परिभाषा को हमें समझना होगा। कई बार हमें शांति कमजोर करके रख देती है। कई बार हमें ऐसा भी देखने को मिला है कि लोग हथियारों का निर्माण करने के बाद शांति का पैगाम दुनिया में पहुंचाने की कोशिश करते हैं, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में मैं समझता हूं कि हमें शांति की परिभाषा को नए सिरे से समझने की कोशिश करना होगा।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में भी शांति निहित है। हमारे शस्त्रों में भी शांति निहित है। हमारे धर्म और राजा के बीच में किसी भी प्रकार का विरोधाभाष नहीं रहा है। हमारे पास शांति की व्यापक परिभाषा है। हमारे पास परमाणु बम है। लेकिन, हमने कभी-भी इसका इस्तेमाल किसी को डराने या धमकाने के लिए नहीं किया। वहीं, हम एक बात यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि अगर कोई हमारे ऊपर प्रहार करेगा, तो हम उसका हर कीमत पर माकूल जवाब देना जानते हैं।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

बल्लारी हिंसा मामला: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक डीजीपी से की मुलाकात, सुरक्षा देने की मांग

Read Next

सीएम विजयन सबरीमाला सोना चोरी मामले में ‘हेरफेर’ कर रहे : केरल के नेता प्रतिपक्ष सतीशन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com