ज्योति सिंह का अपनापन चुनाव से पहले क्यों नहीं दिखा? पवन सिंह ने उठाए सवाल

लखनऊ । भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह उनसे सुलह करने के लिए हाल ही में लखनऊ पहुंची थीं। पवन सिंह के घर पहुंचकर उन्होंने काफी हंगामा किया और पति से मिलने की जिद की। इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने पति पर जबरन पुलिस बुलाने और अन्य आरोप लगाए।

अब पवन सिंह ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि बिहार चुनाव से पहले ज्योति जी का ये अपनापन क्यों नहीं दिखा? उन्होंने अपना पक्ष मीडिया के सामने रखते हुए कहा, “जब ज्योति के लखनऊ आने का मुझे पता चला तो मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। मैंने कहा कि उन लोगों से बोलो किसी और दिन आ जाएं, मुझे एक मीटिंग में जाना था। लेकिन वे फिर भी आईं। मैं मीटिंग में था, मुझे पता चला कि ऐसा हो गया।”

उन्होंने आगे कहा, “ज्योति, आप जो अपने पति के लिए अपनापन दिखा रही हैं, ये चुनाव से पहले क्यों नहीं दिखाया? क्योंकि मैं अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान से मिला। ज्योति के पिता ने बोला, ‘आप मेरी बेटी को विधायक बना दीजिए।’ मैंने कहा, ‘ये हमारे बस की बात नहीं। आप विधायक बनने के लिए इस हद तक जा सकती हैं, सोचा नहीं था।’”

उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग नेताओं से सारी मुलाकात और उसके बाद ज्योति के कार्यक्रम को देख लीजिए, आपको सब समझ आ जाएगा। पवन सिंह ने यह भी कहा कि कानून दोनों के लिए मायने रखता है। यह तलाक का केस अभी कोर्ट में है। अभी तक उनकी काफी बदनामी हो गई है। अब शायद ही इस मामले में कुछ हो पाए।

बता दें कि हाल ही में पवन सिंह को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा का मतलब है कि पवन सिंह के साथ अब 24 घंटे हथियारों से लैस कमांडो तैनात रहेंगे। इस सुरक्षा घेरे में कुल 11 से 12 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिनमें केंद्रीय बलों के कमांडो, निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), और अन्य सुरक्षाकर्मी होते हैं। ये सुरक्षाकर्मी हर वक्त पवन सिंह के आसपास मौजूद रहेंगे, चाहे वह घर पर हों, किसी कार्यक्रम में, या यात्रा के दौरान। इस सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य पवन सिंह को किसी भी संभावित खतरे से बचाना है।

–आईएएनएस

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

वाशिंगटन । ईरान में ग्राउंड पर सेना तैनात करने की संभावना को लेकर अमेरिका के सीनेटरों में गहरी चिंता है। अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ते खतरों, साफ मकसद और...

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई दिल्ली । लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

ममता बनर्जी की ‘हत्या की आशंका’ पर विपक्ष सांसदों ने कहा-बिना इनपुट कोई इतनी बड़ी बात नहीं बोलता

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा खुद की हत्या होने की आशंका का विपक्ष के सांसदों ने समर्थन किया है। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

admin

Read Previous

तेलंगाना में दो और कफ सिरप पर बैन, नोटिस जारी

Read Next

दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, 9 से 13 अक्टूबर तक मौसम रहेगा साफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com