कालीगंज सीट : वोटों की गिनती के बीच ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा, बोलीं ‘ये जनता को समर्पित’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर जारी वोटों की गिनती के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीत का ऐलान किया है। उन्होंने बयान में कहा कि कालीगंज के मेरे साथियों ने इसके लिए अथक परिश्रम किया है। मैं उन्हें बधाई देती हूं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में सभी धर्मों, जातियों, नस्लों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर हमें अपार आशीर्वाद दिया है। मैं उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। इस जीत के मुख्य शिल्पकार मां, माटी और मानुष हैं। कालीगंज के मेरे सहयोगियों ने इसके लिए अथक परिश्रम किया है। मैं उन्हें भी हार्दिक बधाई देती हूं। सभी को मेरा अभिनंदन और नमस्कार। स्वर्गीय विधायक नसीरुद्दीन अहमद को याद करते हुए मैं इस जीत को बंगाल की मातृभूमि और जनता को समर्पित करती हूं।”

चुनाव आयोग के मुताबिक, कालीगंज विधानसभा पर उपचुनाव के लिए अब तक 13 राउंड की गिनती हो चुकी है और 10 राउंड की गिनती होना बाकी है। टीएमसी की अलीफा अहमद को अब तक 59,329 मत मिले हैं और उन्होंने 29,749 की बढ़त बना रखी है। वहीं, दूसरे स्थान पर भाजपा के आशीष घोष हैं, जिन्हें अब तक 29,580 मत मिले हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात की विसवादार सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर बड़ी बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा, गुजरात की कडी सीट पर भाजपा के राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39,452 के मार्जिन से हराया है। साथ ही, केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने माकपा उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया है।

बता दें कि 19 जून को 5 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी और सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई, जिनमें से कई सीट पर नतीजों का ऐलान कर दिया गया है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

गुजरात-पंजाब में ‘आप’ की जीत से केजरीवाल गदगद, कहा- जनता ने भाजपा और कांग्रेस को नकारा

Read Next

गुजरात में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट, गांधीनगर से वडोदरा तक जमकर बरसेंगे मेघ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com