कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार को ‘छोटा-मोटा’ राज्य बताया, एनडीए भड़का

पटना । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार को ‘छोटा-मोटा राज्य’ बताए जाने वाले बयान के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। खड़गे के बयान पर एनडीए नेताओं ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए इसे बिहार का अपमान बताया है। वैसे इस बयान को लेकर विपक्ष अभी कुछ नहीं बोल रहा है।

भाजपा के नेता और बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने खड़गे के बयान पर कहा, “जिस छोटी मानसिकता से कांग्रेस पार्टी के नेता काम करते हैं, उनके लिए वही राज्य बड़ा है, जिस राज्य में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का परिवार हो। बाकी सब को वे छोटी नजरों से देखने का काम करते हैं। कांग्रेस ने इस देश को केवल सोनिया गांधी, राहुल गांधी और इंदिरा गांधी की आंखों के चश्मे से देखा है, आम जनमानस उनको अपने चश्मे से नहीं दिखता है। इसका ताजा उदाहरण उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान है। बिहार के लोग इस अपमान का बदला आने वाले चुनाव में कांग्रेस को धूल चटाकर लेंगे।”

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कहा कि कांग्रेस की यह मानसिकता पुरानी है, बिहार जैसे राज्य को वे कुछ समझते ही नहीं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर से उसी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। बिहार की महानता है कि इस प्रदेश के लोग देश को बनाते हैं और बिहार के बारे में इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस के लोग करते हैं। यह बहुत ही ओछी टिप्पणी है। बिहार अब इस तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस तरह की टिप्पणी का खामियाजा उन्हें आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने भ्रष्टाचार मिटाने के राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि उनकी बातों पर बिहार की जनता कभी विश्वास नहीं कर सकती है, खासकर भ्रष्टाचार के मामले में। जो पार्टी सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में ही डूबी हो, उस पार्टी का नेता इस तरह की बात करेगा तो कौन भरोसा करेगा?

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह कांग्रेस अध्यक्ष के अज्ञान की पराकाष्ठा है कि वे गांधी के प्रथम सत्याग्रह की भूमि और देश को प्रथम राष्ट्रपति देने वाले बिहार का महत्व नहीं जानते। बिहार कोई छोटा-मोटा राज्य नहीं, बल्कि यह वह भूमि है, जहां से लोकतंत्र की नींव पड़ी, जहां बुद्ध और महावीर ने ज्ञान का प्रकाश फैलाया और जहां से जेपी ने आपातकाल के विरुद्ध स्वतंत्रता की दूसरी लड़ाई लड़ी।

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी खड़गे के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि बिहार छोटा नहीं, बल्कि कांग्रेस की मानसिकता छोटी है। इस प्रकार का बयान न केवल बिहारवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को भी उजागर करता है। यह केवल बिहार नहीं, बल्कि इसकी गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और जनमानस का अपमान है। उनका बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अशोभनीय है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर आज पहुंचेंगे शुभांशु शुक्ला, पृथ्वी की कर रहे परिक्रमा

Read Next

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन की हालत स्थिर, राष्ट्रपति ने की मुलाकात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com