सीबीआई ने रिश्वत मामले में श्रीनगर में दो सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र से दो सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजस्व विभाग का एक पटवारी और उसी हल्का सोफ शाली, कोकरनाग में तैनात एक चौकीदार शामिल है।

सीबीआई के मुताबिक, दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

सीबीआई ने इस मामले में गुरुवार को आरोपी पटवारी के खिलाफ केस दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पटवारी ने शिकायतकर्ता की जमीन की निशानदेही करने के एवज में 30,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आरोप को सही पाए जाने पर सीबीआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाने का फैसला किया।

जांच एजेंसी ने गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। आरोपी पटवारी ने बिचौलिए के रूप में काम कर रहे चौकीदार के माध्यम से शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत ली। इसी दौरान सीबीआई की टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और रिश्वत मांगने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल तो नहीं है।

इसके अलावा, पिछले दिनों सीबीआई ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के एक फोरमैन इंचार्ज को एक माइनिंग सरदार और एक ओवरमैन के आपसी तबादलों से संबंधित 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

नीलजाई उपक्षेत्र स्थित नाइगांव ओपन कास्ट माइन में तैनात दीपक जायसवाल को खदान के एक क्लर्क कपिल लक्ष्मण नागराले द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के सत्यापन के बाद गिरफ्तार किया गया।

–आईएएनएस

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

नीतीश कटारा हत्याकांड: विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से फरलो, जेल के बाहर मनेगी होली

नई दिल्ली । नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहे दोषी विकास यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें होली के त्योहार पर...

केरल सरकार ने अभिनेता दिलीप को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की

कोच्चि । केरल सरकार ने शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एर्नाकुलम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के उस हालिया फैसले को चुनौती दी, जिसमें 2017...

सुनील कुमार ने दी चुनौती, बोले- विधानमंडल परिसर में करा दूंगा शराब की डिलीवरी

पटना । बिहार में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के कई विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजद के विधान पार्षद सुनील...

admin

Read Previous

तेजस्वी आत्ममंथन करें नहीं तो अगले चुनाव में राजद का यही होगा हाल: अरुण भारती

Read Next

महाराष्ट्र में एनडीए के जनहित के एजेंडे को जनता का समर्थन : पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com