सीएम ममता बनर्जी ने बांग्लादेश की सीमा से लगे कूचबिहार में पुलिस को अधिक सक्रिय रहने के दिए निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नाम लिए बिना उसे परोक्ष रूप से चेतावनी दी कि वह बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले कूच बिहार जैसे जिलों में सुरक्षा बलों के अधिकार क्षेत्र से बाहर अति सक्रियता से बचें। उन्होंने पुलिस विभाग को राज्य के सीमावर्ती जिलों में अधिक सक्रिय रहने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार शहर में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कूचबिहार बांग्लादेश की सीमा से लगा जिला है। पुलिस प्रशासन को वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक सतर्क रहना होगा। इस मामले में किसी का भी अनावश्यक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कूचबिहार जिला पुलिस को निर्देश दिया कि वे असम के न्यायाधिकरणों द्वारा कोच-राजबंशी समुदाय के लोगों को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) नोटिस दिए जाने के प्रति सावधान रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम सरकार को पश्चिम बंगाल के नागरिकों पर इस तरह के नोटिस चिपकाने का कोई अधिकार नहीं है। कूचबिहार जिला पुलिस को सतर्क रहना चाहिए ताकि जब दूसरे राज्यों से पुलिस बल यहां आएं और हमारे नागरिकों को गिरफ्तार करें, तो वे राज्य पुलिस को पहले से सूचित करें। हम अपराधियों को पनाह नहीं देंगे। लेकिन साथ ही, हम आम और निर्दोष लोगों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं होने देंगे।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय पोर्टल पर राज्य में वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के संबंध में जानबूझकर राज्य विरोधी प्रचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया वक्फ अधिनियम हमने नहीं, बल्कि केंद्र सरकार ने लागू किया है। हमने इसके खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया है। हम उस अधिनियम के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय भी गए हैं। मामला अभी चल रहा है।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं...

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 प्रत्याशियों की लिस्ट

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने केरलम (पहले केरल) समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बीच दक्षिण भारतीय...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

सरकार ने ओएनजीसी की गैस की कथित हेराफेरी के आरोप में रिलायंस और बीपी से मांगे 2.81 अरब डॉलर: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने भारत के पूर्वी तटवर्ती केजी बेसिन में स्थित ओएनजीसी के तेल क्षेत्र से कथित तौर पर गैस की हेराफेरी करने के आरोप में रिलायंस इंडस्ट्रीज...

पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई: संजय सरावगी

पटना । बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भी महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। महागठबंधन, जो इस चुनाव परिणाम...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, बिहार में भाजपा से होगा मुख्यमंत्री : चिराग पासवान

पटना । बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे सीएम...

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

admin

Read Previous

इंडिगो द्वारा एफडीटीएल मानकों का पालन न करने से उत्पन्न हुआ संकट: चंद्रबाबू नायडू

Read Next

भारत को अपने विकास का रास्ता खुद निर्धारित करना होगा, बाहरी दबावों का विरोध करें : गौतम अदाणी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com