सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग कर पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस : रविंदर रैना

नई दिल्ली । कांग्रेस के लोकसभा सांसद एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। जम्मू-कश्मीर भाजपा के दिग्गज नेता रविंद्र रैना ने शनिवार को कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया।

जम्मू-कश्मीर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा, “भारतीय सेना ने (2016 के सर्जिकल स्ट्राइक में) पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह किया था। भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के चर्चे पूरी दुनिया में हुए थे। सभी ने भारतीय सेना का लोहा माना था और सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को सैल्यूट किया था। लेकिन बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने भारतीय सेना की शौर्य, शक्ति और देशभक्ति पर सवाल उठाया है। चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं। कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोल रही है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के साथ “गद्दारी” की है। भारतीय सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। हमारी सेना के जज्बे को पूरा देश सैल्यूट करता है। पूरी दुनिया भारतीय सेना की ताकत को सलाम करती है, लेकिन बहुत दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हमारी सेनाओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया है। कांग्रेस ने भारत माता की पीठ पर खंजर घोंपा है, यह उस वक्त किया है, जब पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। ऐसे वक्त में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करना और सबूत मांगना सेना के शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति के प्रमाण पर सवाल उठाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण तथा निंदनीय है। कांग्रेस ने बहुत बड़ा राष्ट्रद्रोह किया है।”

उल्लेखनीय है कि चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के बाद मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान कहा, “हमारे देश में कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा? कहते हैं कि हमने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, कुछ नहीं हुआ। कहीं नहीं दिखी सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला।”

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं तो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत हमेशा मांगता रहा हूं।”

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का ‘वैध अधिकार’ : पूर्व अमेरिकी एनएसए

Read Next

सेना का अपमान कांग्रेस की फितरत, भारत आंतकवाद का करेगा सफाया : राकेश त्रिपाठी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com