संजोग गुप्ता ‘आईसीसी’ के नए सीईओ नियुक्त

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संजोग गुप्ता को अपना सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है। आईसीसी के सातवें सीईओ बनने जा रहे संजोग सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

‘आईसीसी’ ने नए सीईओ का ऐलान करते हुए कहा, “आईसीसी संजोग गुप्ता का स्वागत करता है। वह क्रिकेट की वैश्विक यात्रा को एक परिवर्तनकारी भविष्य की ओर लेकर जाने की तैयारी कर रहे हैं।”

आईसीसी ने मार्च में वैश्विक भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इस पद के लिए 25 देशों से 2,500 से अधिक आवेदन आए थे। उम्मीदवारों में स्पोर्ट्स गवर्निंग बॉडी से जुड़े लीडर्स से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के सीनियर कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव शामिल थे।

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संजोग गुप्ता को आईसीसी का सीईओ नियुक्त किया गया है। संजोग के पास खेल रणनीति और व्यावसायीकरण का व्यापक अनुभव है, जो आईसीसी के लिए अमूल्य होगा। ग्लोबल स्पोर्ट्स और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (एमएंडई) के क्षेत्र में उनकी गहरी समझ, क्रिकेट फैंस के नजरिए को जानने की उनकी निरंतर जिज्ञासा और तकनीक के प्रति उनका जुनून, यह सभी आने वाले वर्षों में हमारे खेल को आगे बढ़ाने की महत्वाकांक्षा में बेहद अहम साबित होंगे।”

जय शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर क्रिकेट को ओलंपिक जैसे मंच पर एक नियमित खेल के रूप में स्थापित करना है, ताकि यह दुनियाभर में और अधिक फैल सके और अपने प्रमुख बाजारों में और गहरी जड़ें जमा सके।

जय शाह ने कहा, “हमने इस पद के लिए कई उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया, लेकिन नॉमिनेशन कमिटी ने सर्वसम्मति से संजोग गुप्ता की सिफारिश की। आईसीसी बोर्ड के डायरेक्टर उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। मैं आईसीसी में सभी की ओर से उनका स्वागत करता हूं।”

आईसीसी की एचआर और रैम्यूनरेशन कमेटी ने 12 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिनकी प्रोफाइल नॉमिनेशन कमिटी के साथ साझा की गईं। इस कमिटी में आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा, ईसीबी के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन, श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया शामिल थे।

एक मुश्किल शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया के बाद, नॉमिनेशन कमिटी ने सर्वसम्मति से संजोग गुप्ता की सिफारिश की। इस सिफारिश को आईसीसी अध्यक्ष शाह ने आगे के मूल्यांकन और आकलन के बाद मंजूरी दी, जिसके बाद इसे आईसीसी बोर्ड द्वारा औपचारिक रूप से मंजूरी मिली।

संजोग गुप्ता ने अपने चयन पर खुशी जताते हुए कहा, “यह अवसर मिलना सौभाग्य की बात है, खासकर ऐसे समय में जब क्रिकेट अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर है। इसे दुनियाभर में लगभग दो अरब फैंस सपोर्ट करते हैं। यह खेल के लिए एक बेहद रोमांचक दौर है, क्योंकि प्रमुख टूर्नामेंट्स की प्रतिष्ठा बढ़ रही है, व्यावसायिक अवसरों का दायरा बढ़ रहा है, और महिला क्रिकेट जैसी संभावनाएं लोकप्रियता की नई ऊंचाइयां छू रही हैं।”

उन्होंने कहा, “क्रिकेट का लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स में शामिल होना और तकनीक के तेजी से अपनाए जाने और उसके प्रसार में आई गति, दुनियाभर में क्रिकेट मूवमेंट को कई गुना गति देने वाले कारक बन सकते हैं। मैं क्रिकेट के विकास के अगले चरण में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।”

संजोग ने प्रमुख क्रिकेट इवेंट्स जैसे आईसीसी टूर्नामेंट और आईपीएल के निरंतर विकास में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग जैसी घरेलू स्पोर्ट्स लीग की स्थापना में योगदान दिया है। उन्होंने प्रीमियर लीग और विंबलडन जैसे वैश्विक खेल आयोजनों की लोकप्रियता को भारत में बढ़ाया है।

संजोग गुप्ता ने उपभोक्ता और व्यावसायिक उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए बिजनेस को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी और साल 2010 में स्टार इंडिया (अब जियोस्टार) से जुड़ गए। इस दौरान उन्होंने कंटेंट, प्रोग्रामिंग और स्ट्रैटेजी से जुड़े कई अहम पद संभाले और 2020 में डिज्नी और स्टार इंडिया में हेड ऑफ स्पोर्ट्स बने। खास बात यह रही कि उन्होंने मल्टी-लैंग्वेज, डिजिटल-फर्स्ट और महिला-केंद्रित स्पोर्ट्स कवरेज को विकसित करने और उसे सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

–आईएएनएस

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

admin

Read Previous

ब्रिक्स देशों ने की पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा

Read Next

दिल्ली में बारिश बनी मुसीबत : जलभराव और जाम से ऑफिस जाने वाले परेशान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com