शिलांग यूनिवर्सिटी के डीन को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, रिश्वत लेने का आरोप

नई दिल्ली । केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शिलांग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और डीन को 3.43 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

सीबीआई ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), गुवाहाटी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शिलांग के नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर और स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के डीन, साथ ही गुवाहाटी का एक निजी व्यक्ति (एक फर्म का मालिक) शामिल हैं। इन्हें गुवाहाटी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में 3.43 लाख रुपए की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने 11 जून 2025 को एक सूचना के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार, निजी व्यक्ति ने प्रोफेसर और कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार और गैरकानूनी गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस साजिश के तहत, प्रोफेसर को वैज्ञानिक उपकरणों, प्रयोगशाला सामग्री के लिए सप्लाई ऑर्डर देने और उनके बिलों को मंजूरी देने के बदले रिश्वत दी जा रही थी।

सीबीआई ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को 12 जून को गुवाहाटी की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, दो स्थानों पर तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं और एक अन्य स्थान पर तलाशी अभी जारी है।

इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

इससे पहले, रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके कई ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। इस दौरान सीबीआई ने लगभग 3.5 किलोग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी और करीब एक करोड़ रुपए की नकदी बरामद की।

2007 बैच के आईआरएस अधिकारी वर्तमान में नई दिल्ली के आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। सीबीआई ने उनके खिलाफ 31 मई 2025 को मामला दर्ज किया था।

–आईएएनएस

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया...

नीट पेपर लीक मामले पर बोले आरपी सिंह, निष्पक्ष जांच कराके दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई...

‘फरार’ कोलकाता पुलिस अधिकारी को पूछताछ के लिए पेश किया जाए, ईडी ने सुरक्षा निदेशक से की मांग

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के सुरक्षा निदेशक के कार्यालय से अनुरोध किया कि कोलकाता पुलिस के फरार डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को...

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच केरल तक पहुंची

तिरुवनंतपुरम । नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच का दायरा अब केरल तक पहुंच गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) राज्य के दो जिलों के छात्रों की संभावित...

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, टीवीके विधायक फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेगा

नई दिल्ली । तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र से एक वोट से मिली जीत को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी तरह...

बंगाल स्कूल जॉब केस: डीएम को ‘दागी’ शिक्षकों की सूची तैयार करने का निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को पत्र जारी कर उन्हें अपने-अपने जिलों में 'दागी' उम्मीदवारों की सूची संकलित करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने...

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भाजपा उम्मीदवार पर हमला करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा के एक उम्मीदवार पर हमला करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार के...

पॉक्सो मामले में अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, दायर की याचिका

हैदराबाद । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ ने पॉक्सो मामले में अंतरिम जमानत की मांग करते हुए तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया है। गर्मी...

झारखंड के धनबाद में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी-आतंकी-पुलिस गठजोड़ हावी: बाबूलाल मरांडी

धनबाद । झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को धनबाद में आयोजित...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के लिए 9 वकीलों को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ वकीलों को कलकत्ता हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।...

admin

Read Previous

अली फजल का खुलासा, ‘मेट्रो… इन दिनों’ के कार सीन में पंकज त्रिपाठी ने किया हैरान

Read Next

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता मजबूत आर्थिक संबंध बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है : पीयूष गोयल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com